{"_id":"59fb43464f1c1bc8678b8dea","slug":"bjp-leader-yashwant-sinha-will-visit-gujarat-on-congress-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के न्योते पर गुजरात जाएंगे यशवंत सिन्हा, नोटबंदी और GST पर सरकार को घेरेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के न्योते पर गुजरात जाएंगे यशवंत सिन्हा, नोटबंदी और GST पर सरकार को घेरेंगे
एजेंसी/ राजकोट
Updated Fri, 03 Nov 2017 06:52 AM IST
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा (फाइल फोटो)
केंद्र की आर्थिक नीतियों की लगातार आलोचना कर रहे भाजपा नेता यशवंत सिन्हा कांग्रेस समर्पित एक गैर-सरकारी संस्था के न्योते पर गुजरात जाएंगे। विधानसभा चुनाव वाले इस राज्य में पूर्व वित्त मंत्री 14 नवंबर से तीन दिन रहेंगे जहां वह कारोबारी समूह से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि सिन्हा अहमदाबाद, राजकोट और सूरत में व्याख्यान भी देंगे। उनका यह कार्यक्रम कांग्रेस समर्थित एनजीओ लोकशाही बचाओ आंदोलन ने आयोजित किया है।
विज्ञापन
पढ़ें- सिन्हा पर जेटली का पलटवार, इशारों-इशारों में बताया 80 की उम्र का आवेदक
विज्ञापन
अपने व्याख्यान में पूर्व वित्त मंत्री नोटबंदी और जीएसटी के बारे में चर्चा करेंगे जिन्हें केंद्र सरकार अपनी बड़ी आर्थिक उपलब्धियां बता रही है।
हाल के दिनों में सिन्हा ने अखबारों में अपने लेखों के जरिये केंद्र और वित्त मंत्री अरुण जेटली की आर्थिक नीतियों की जमकर आलोचना की है। उन्होंने यह भी लिखा था कि भाजपा में कई लोग इस सच्चाई से वाकिफ हैं लेकिन भय के कारण कोई कुछ बोल नहीं रहा है।