फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader won from Karnataka Jayanagar seat by a margin of 16 votes

Karnataka Result: इस सीट पर रातभर चला ड्रामा, पहले जीतीं कांग्रेस MLA, दोबारा मतगणना में BJP 16 वोट से विजयी

Sun, 14 May 2023 08:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 May 2023 08:17 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी समेत पार्टी के कई नेताओं ने दोबारा मतगणना का विरोध किया।

विज्ञापन
BJP leader won from Karnataka Jayanagar seat by a margin of 16 votes
जयनगर में मतगणना केंद्र के बाहर जुटे कांग्रेस नेता। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक की जयनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सीके राममूर्ति ने शनिवार को अपनी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी सौम्या रेड्डी को 16 मतों के मामूली अंतर से हराया। इस दौरान मतगणना स्थल पर रातभर दोनों पार्टियों के समर्थकों की भीड़ जुटी रही। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस की सौम्या रेड्डी से करीब 300 वोटों के अंतर से हार रहे राममूर्ति ने दोबारा मतगणना की मांग की थी। दोबारा मतों की गिनती के अलावा डाक मतों को जोड़ा गया तो राममूर्ति ने सौम्या रेड्डी को मात दे दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी समेत पार्टी के कई नेताओं ने दोबारा मतगणना का विरोध किया।
विज्ञापन


राज्य सूचना विभाग के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा कि जयनगर में एस एस एम आर वी कॉलेज के मतगणना केंद्र में अधिकारियों ने आज देर रात नतीजों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर जयनगर में आर वी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में तनाव व्याप्त हो गया, जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के साथ-साथ राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी, जो सौम्या रेड्डी के पिता भी हैं, और कई अन्य नेताओं ने मतगणना के बाहर प्रदर्शन किया। 


उन्होंने राममूर्ति को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया। चुनाव अधिकारियों ने 16 मतों के पतले अंतर से राममूर्ति को विजेता घोषित किया। इसके साथ ही 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस ने 135 सीटें जीत ली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed