फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader suvendu adhikari wrote a letter to home Union Home Secretary Ajay Bhalla and Director of CBI news

कोलकाता में आंदोलनकारी डॉक्टरों से मारपीट: BJP नेता की गृह सचिव को चिट्ठी, अस्पताल में CAPF की तैनाती की मांग

Fri, 16 Aug 2024 10:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Aug 2024 10:28 AM IST
सार

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल को एक दलदल में बदल दिया है। पहले अपराधियों को अपराध करने दिया और अब टीएमसी के गुंडे सबूतों को नष्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP leader suvendu adhikari wrote a letter to home Union Home Secretary Ajay Bhalla and Director of CBI news
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला की हत्या का मामला अब राजनीतिक रुख ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इस बीच कुछ अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में घुसकर तोड़फोड़ किया। इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और सीबीआई के निदेशक को एक चिट्टी लिखी। उन्होंने आरजी कर अस्पताल में सबूतों को और अधिक नष्ट होने से बचाने के लिए सीएपीएफ की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन


शुभेंदु अधिकारी ने चिट्ठी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और कोलकाता पुलिस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल को एक दलदल में बदल दिया है। पहले अपराधियों को अपराध करने दिया और अब टीएमसी के गुंडे सबूतों को नष्ट कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर ये गुंडे डॉक्टरों को डराने के लिए परिसर में हमला कर रहे हैं। मैं केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और सीबीआई के निदेशक को सबूतों को नष्ट होने से बचाने के लिए सीएपीएफ की तैनाती की मांग करते हुए चिट्ठी लिख रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed