फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp leader Suvendu adhikari will be leader of opposition at the west bengal legislative assembly

पश्चिम बंगाल : भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी बनाए गए नेता प्रतिपक्ष, बोले- हिंसा के खिलाफ करूंगा आवाज बुलंद

Mon, 10 May 2021 03:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 May 2021 03:49 PM IST
सार

सुवेंदु ने कहा कि पार्टी और पार्टी विधायक दल ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने की मैं पूरी कोशिश करूंगा। पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, आगजनी और हत्याओं की जो वारदातें चल रही हैं उनके खिलाफ आवाज बुलंद करूंगा।

विज्ञापन
Bjp leader Suvendu adhikari will be leader of opposition at the west bengal legislative assembly
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  को हराने के बाद से सुवेंदु अधिकारी का सियासी कद भारतीय जनता पार्टी में काफी बढ़ गया है। पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक करने के बाद शुभेंदु अधिकारी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुवेंदु ने कहा कि पार्टी और पार्टी विधायक दल ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने की मैं पूरी कोशिश करूंगा। पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, आगजनी और हत्याओं की जो वारदातें चल रही हैं उनके खिलाफ आवाज बुलंद करूंगा।
विज्ञापन


सीआईएसएफ जवानों के खिलाफ सीआईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित: सुवेंदु
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सीआईएसएफ जवानों के खिलाफ सीआईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ और सीआरपीएफ गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं इसलिए इन जवानों को सीआईडी द्वारा नोटिस भेजना किसी भी स्तर से सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि  सीतलकुची में मतदान के दौरानसीआईएसएफ जवानों की तरफ से कथित तौर पर फायरिंग से हुई मौत को लेकर ममता सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित किया है। पश्चिम बंगाल सीआईडी ने सीआरपीसी की धारा 160 के अंतर्गत 4 सीआईएसएफ, 1 सीआईएसएफ इंस्पेक्टर और 1 सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट को मंगलवार यानी कल सीआईडी मुख्यालय में पेश होने को कहा है।

सुवेंदु ने ममता बनर्जी को दी थी चुनाव में मात
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शिकस्त दी थी। चुनाव आयोग  के आंकड़ों के मुताबिक, नंदीग्राम सीट से शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1956 वोटों से हराया था। चुनाव में शुवेंदु अधिकारी को कुल 109673 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 107937 वोट मिले थे।


गौरतलब है कि 294 सदस्यों वाली विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस 213 सीटों पर जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है जबकि भाजपा ने 77 सीटों पर कब्जा कर दूसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed