फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Suvendu Adhikari says Not invited to Red Road Republic Day parade as Mamata yet to reconcile to Nandigram defeat news and updates

सुवेंदु अधिकारी का आरोप: 'ममता अब तक नहीं स्वीकार पाईं नंदीग्राम की हार, नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद मुझे गणतंत्र दिवस परेड में नहीं बुलाया'

Wed, 26 Jan 2022 04:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 26 Jan 2022 04:54 PM IST
सार

बंगाल सरकार में परिवहन मंत्री और कोलकाता नगर निगम के महापौर फरहाद हकीम ने अधिकारी को नहीं बुलाए जाने के विवाद पर पलटवार करते हुए कहा कि अधिकारी पिछले साल भी रेड रोड पर हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन
BJP Leader Suvendu Adhikari says Not invited to Red Road Republic Day parade as Mamata yet to reconcile to Nandigram defeat news and updates
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा का नेतृत्व कर रहे सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जबरदस्त तंज कसा है। उन्होंने बुधवार को दावा किया कि बंगाल सरकार ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित नहीं किया। अधिकारी ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी नंदीग्राम में उनके खिलाफ मिली चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने रेड रोड परेड के लिए आमंत्रित लोगों की सूची से उनका नाम हटाकर विधानसभा चुनाव में अपनी शर्मनाक हार का बदला लेने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा, ‘‘वह अभी तक मेरे खिलाफ अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाई हैं। कैंसर का इलाज हो सकता है, लेकिन बदला लेने वाली मानसिकता और जलन का नहीं। मुख्यमंत्री भूल गई होंगी कि विपक्ष के नेता को नहीं बुलाना प्रोटोकॉल के खिलाफ है।’’अधिकारी ने बताया कि पिछले साल विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले तत्कालीन विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान को गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किया गया था। 
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी पर टीएमसी के मंत्री का पलटवार
बंगाल सरकार में परिवहन मंत्री और कोलकाता नगर निगम के महापौर फरहाद हकीम ने अधिकारी को नहीं बुलाए जाने के विवाद पर जवाब दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, हकीम ने पलटवार करते हुए कहा कि अधिकारी पिछले साल भी रेड रोड पर हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। मुझे कारणों के बारे में जानकारी नहीं है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि वह नंदीग्राम के विधायक की ओर से नहीं बोल पाएंगे, क्योंकि दोनों एक विचारधारा को साझा नहीं करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि अगर अधिकारी का दावा सच है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ऐसे आयोजनों में विपक्ष के नेता को हमेशा आमंत्रित किया जाना चाहिए।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed