फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Shatrugan Sinha angered on Aadhar Data misuse

नाराज हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने किया 'लोकतंत्र' पर सवाल, 'आधार' बना मुद्दा

Mon, 08 Jan 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jan 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Shatrugan Sinha angered on Aadhar Data misuse
shatrughan sinha

आधार कार्ड के दुरुपयोग की संभावनाओं पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों गुस्से में हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट के माध्यम से भी आधार कार्ड के जरिए डेटा फ्रॉड की संभावनाओं पर तीखा सवाल किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट से ये मुद्दा उठाया है कि क्या आम नागरिक का लोकतंत्र स्वतंत्र है?

विज्ञापन


मीडिया की एक रिपोर्ट को आधार बनाकर शत्रुघ्न सिन्हा ने आधार कार्ड को एक संवेदनशील विषय बताया है और अपना डर जाहिर करते हुए ये कहा है कि सरकारी योजना आम जनता के लोकतंत्र हनन का कारण बन सकती है। बीजेपी से ताल्लुक रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट के बाद से विपक्ष भी काफी उत्साहित है। 
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट से विपक्ष जरूर अपने एजेंडे को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर पाएगी। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में एडिटर्स गिल्ड के उठाए गए एक कदम का धन्यवाद किया है। बता दें कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने एक पत्रकार का किस्सा सबके सामने रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने बतया था कि एक पत्रकार को 'आधार'  का दुरुपयोग होने की खबर रिपोर्ट करने पर दंडित किया गया था, जिसका एडिटर्स गिल्ड ने विरोध जताया। एडिटर्स गिल्ड के इस प्रयास से शत्रुघ्न सिन्हा खुश हुए और उन्होंने फिर एक ट्वीट कर जय हिंद कहकर अपनी संतुष्टि जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed