{"_id":"5ebe5a6a8ebc3e908d6047d4","slug":"bjp-leader-ram-kadam-tweet-video-of-kem-hospital-where-patients-were-seen-sleeping-on-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: जमीन पर सोते नजर आए मरीज, भाजपा नेता ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: जमीन पर सोते नजर आए मरीज, भाजपा नेता ने जारी किया वीडियो
Fri, 15 May 2020 02:31 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 15 May 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
केईएम अश्पताल में फर्श पर लेटे हुए नजर आए मरीज (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ मरीज शुक्रवार सुबह जमीन पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को भाजपा नेता राम कदम ने अपने आधिकारिक ट्वीटर से साझा किया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि अस्पताल के बिस्तर उनके लिए उपलब्ध नहीं थे इसलिए उन्हें फर्श पर ही रहना पड़ा।
विज्ञापन
#KEM hospital today 11.45 am .. video . you can see how no of patients are siting on ground ? No medical help ? Nothing ? So sad . Wil maharashtra govt wake up ? @OfficeofUT @CMOMaharashtra @AjitPawarSpeaks @rajeshtope11 pic.twitter.com/HzA8WBQLwR
— Ram Kadam (@ramkadam) May 15, 2020विज्ञापन
भाजपा नेता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'केईएम अस्पताल का आज सुबह 11.45 का वीडियो। आप देख सकते हैं कि कैसे कितने सारे मरीज जमीन पर बैठे हुए हैं? उन्हें किसी तरह की चिकित्सा सहायता नहीं दी गई। कुछ नहीं? बहुत दुख हुआ। क्या महाराष्ट्र सरकार जागेगी?'
विज्ञापन