{"_id":"60d1d599441d7b7c0d2968d2","slug":"bjp-leader-meenakshi-lekhi-on-meeting-of-leaders-of-opposition-parties-with-ncp-leader-sharad-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का तंज: लेखी ने कहा- कुछ कंपनियां प्रधानमंत्री बनाने का कार्यक्रम चलाती हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा का तंज: लेखी ने कहा- कुछ कंपनियां प्रधानमंत्री बनाने का कार्यक्रम चलाती हैं
Tue, 22 Jun 2021 05:50 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 22 Jun 2021 05:50 PM IST
सार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर हो रही विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बैठक पर भाजपा ने तंज कसा है। पार्टी ने कहा है कि कुछ कंपनियां प्रधानमंत्री बनाने का कार्यक्रम चलाती हैं और कमाई करती हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी।
- फोटो : ANI
विस्तार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर हो रही विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बैठक पर भाजपा ने तंज कसा है। पार्टी ने कहा है कि कुछ कंपनियां प्रधानमंत्री बनाने का कार्यक्रम चलाती हैं और कमाई करती हैं।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी से जब एनसीपी नेता शरद पवार के साथ विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बैठक पर सवाल किया गया तो उन्हें अपने जवाब में इस घटनाक्रम पर तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
लेखी ने कहा कि इस तरह के घटनाक्रम हर उन नेताओं के द्वारा किए जाते हैं जिनको जनता ने बार बार नकारा है। ये कोई नई बात नहीं है। ये 2014 से पहले भी हुए हैं उसके बाद भी हुए हैं। 2019 के बाद भी हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजकल चुनाव पार्टियों के बस का नहीं रहा क्योंकि वे बपौती वाली राजनीति करते हैं। कुछ कंपनियां हैं जो चुनाव लड़ने में मदद करने का काम करती हैं। उनको अपना बिजनेस चलाना है। वे सबको प्रधानमंत्री बनाने का कार्यक्रम चलाएंगे तभी पैसा कमाएंगे, नहीं तो पैसा कैसे कमाएंगे।