फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leader meenakshi lekhi lashed out at audience in kerala for not saying bharat mata ki jai

Meenakshi Lekhi: 'क्या भारत सिर्फ मेरी...', केरल में भारत माता की जय न बोलने वालों पर गुस्साईं केंद्रीय मंत्री

Sun, 04 Feb 2024 09:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 04 Feb 2024 09:15 AM IST
सार

केरल में एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण का समापन करते हुए भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने भारत माता की जय का नारा लगाया। उन्होंने दर्शकों से इसो दोहराने के लिए भी कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
bjp leader meenakshi lekhi lashed out at audience in kerala for not saying bharat mata ki jai
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार को केरल में एक युवा सम्मेलन में दर्शकों पर अपनी नाराजगी जताई। दरअसल, सम्मेलन के दौरान उनके बार बार कहने पर भी दर्शकों ने भारत मात की जय नहीं कहा। इस दौरान उन्होंने एक महिला को कार्यक्रम स्थल छोड़ने का भी सुझाव दिया। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन कुछ दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने किया था।
विज्ञापन


दर्शकों पर गुस्साईं मीनाक्षी लेखी
कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण का समापन करते हुए भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी भारत माता की जय का नारा लगाया। उन्होंने दर्शकों से इसे दोहराने के लिए भी कहा, लेकिन सामने खड़ी भीड़ ने ऐसा नहीं किया। दर्शकों के इस व्यवहार से मीनाक्षी लेखी नाराज हो गईं। हालांकि, दर्शकों की तरफ से इच्छानुसार प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर भाजपा नेता ने पूछा, 'क्या भारत आपका घर नहीं है?'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'क्या भारत सिर्फ मेरी मां है या आपकी मां भी है? मुझे बताओ, क्या इसमें कोई संदेह है?' मीनाक्षी लेखी ने एक बार फिर से भारत माता की जय कहा, लेकिन इस बार भी दर्शकों की तरफ से उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने एक महिला की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'पीली पोशाक वाली महिला आप खड़ी हो सकती हैं? इधर-उधर मत देखिए मैं आपसे ऐसे ही बात करने वाली हूं। मैं आपसे एक सवाल पूछने जा रही हूं. सीधा सवाल. भारत आपकी माता नहीं हैं? यह रवैया क्यों?'
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी लेखी ने एक बार फिर भारत माता की जय के नारे लगाए, लेकिन इस बार भी महिला चुपचाप खड़ी रही। गुस्साईं भाजपा नेता ने कहा कि जिन्हें अपने देश पर गर्व नहीं, उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने की कोई जरूरत नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed