फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Kailash Vijayvargiya poster with Go Back message put up in Kolkata

राजनीति: कोलकाता में लगे कैलाश विजयवर्गीय गो बैक के नारे वाले पोस्टर, विवाद के बाद हटे

Prabhakar Mani Tewari प्रभाकर मणि तिवारी
Updated Fri, 18 Jun 2021 09:17 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में लगे झटकों के बाद बीजेपी में मतभेद तेजी से उभर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी के दफ्तर से लेकर एयरपोर्ट तक पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इनमें कैलाश के लिए गो बैक-टीएमसी सेटिंग मास्टर लिखा गया है। इनमें कैलाश के अलावा मुकुल राय की भी तस्वीर है। हालांकि विवाद बढ़ने से पहले ही इन पोस्टरों को हटा दिया गया।

विज्ञापन
BJP Leader Kailash Vijayvargiya poster with Go Back message put up in Kolkata
कोलकाता में लगाया गया कैलाश विजयवर्गीय का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन पोस्टरों के सामने आने से राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। हालांकि भाजपा ने इनके लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।  लेकिन हाल की घटनाओं को ध्यान में रखें तो यह भाजपा की लगातार तेज होती अंतरकलह का नतीजा माना जा रहा है। दरअसल, मुकुल रॉय कैलाश के करीबी थे। उनके टीएमसी में शामिल होने के बाद कैलाश के खिलाफ भी पार्टी में आवाजें उठ रही हैं।

विज्ञापन


दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही कैलाश बंगाल में उतने सक्रिय नजर नहीं आए हैं। इस दौरान वे एक बार भी कोलकाता नहीं आए हैं। चुनाव से पहले पार्टी के तमाम बैठकों में शामिल रहने वाले कैलाश ने उसके बाद किसी भी बैठक में वर्चुअली भी हिस्सा नहीं लिया है। इसके अलावा वे खासकर बंगाल चुनाव और उसके नतीजों पर पत्रकारों से भी ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए प्रदेश नेताओं के एक गुट ने कैलाश को भी जिम्मेदार ठहराया था। वैसे भी पार्टी के पुराने नेताओं और कैलाश के बीच तालमेल की कमी की खबरें सामने आती रही हैं। नेताओं की नाराजगी की वजह यह है कि कैलाश ही मुकुल राय को टीएमसी से बीजेपी में ले आए थे। मुकुल राय के टीएमसी में लौटने के बाद विरोध के स्वर अचानक तेज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के नतीजों के बाद मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल और बीजेपी नेता तथागत राय ने अपने ट्वीट्स में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के अलावा कैलाश, शिव प्रकाश और अरविंद मेनन पर निशाना साधा था। राय ने अपने एक ट्वीट में कहा था, "आंटी (बुआजी) ममता, कृपया इन्हें भी तृणमूल में ले जाइए। हो सकता है कि उसे अपने दोस्त की याद आ रही हो। दोनों पूरे दिन एक साथ रहते थे।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed