फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Khadse News: Maharashtra BJP leader Eknath Khadse to join NCP says Maharashtra minister Jayant Patil

महाराष्ट्र: वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने भाजपा से दिया इस्तीफा, एनसीपी में हुए शामिल

Wed, 21 Oct 2020 04:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 21 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Eknath Khadse News: Maharashtra BJP leader Eknath Khadse to join NCP says Maharashtra minister Jayant Patil
एकनाथ खडसे ने भाजपा से दिया इस्तीफा - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की राजनीति ने एक बार फिर नया मोड़ ले ली है। दरअसल महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) ने बुधवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया है और एनसीपी में शामिल हो गए। इस्तीफे के बाद वे तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर जमकर बरसे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फडणवीस ने एक महिला द्वारा उत्पीड़न के झूठे आरोप के बाद मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया। खडसे ने आगे कहा कि मामला बाद में वापस ले लिया जाएगा। इससे भी नहीं हुआ तो मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू की गई, जिसमें मैं साफ आया। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा में बहुत नुकसान हुआ।
विज्ञापन

 

ऐसा माना जा रहा है कि एनसीपी के नेताओं और एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) के बीच कुछ दिनों से बातचीत चल रही थी, ऐसे में एकनाथ उद्धव ठाकरे सरकार में किसी मंत्री पद को भी संभाल सकते हैं। पिछले कई दिनों से इस बात का कयास लगाया जा रहा था कि एकनाथ खडसे भाजपा छोड़ सकते हैं क्योंकि पार्टी में उन्हें साइडलाइन किया जा रहा था।

रविवार को एकनाथ खडसे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और इसी बीच एनसीपी नेता शरद पवार का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा था कि एकनाथ खडसे का महाराष्ट्र में भाजपा को खड़ा करने में अहम योगदान रहा है। ऐसे में अब उन्हें पार्टी में किनारे किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है।


बता दें कि साल 2015 में एकनाथ खडसे ने भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही खडसे का राजनीतिक करियर ढलान पर रहा है। एकनाथ के समर्थकों का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस की वजह से ही उन्हें पार्टी में किनारा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed