{"_id":"63d0084617edac1c6f43b7fb","slug":"bjp-leader-chandra-bose-says-mamata-banerjee-doesn-t-indulge-in-divisive-politics-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: विभाजनकारी राजनीति नहीं करतीं ममता बनर्जी, नेताजी के प्रपौत्र ने भाजपा को बताया टीएमसी की B टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: विभाजनकारी राजनीति नहीं करतीं ममता बनर्जी, नेताजी के प्रपौत्र ने भाजपा को बताया टीएमसी की B टीम
Tue, 24 Jan 2023 10:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:03 PM IST
सार
नेताजी के प्रपौत्र चंद्र बोस ने कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों के लिए कई विकास योजनाओं की शुरुआत की है। वे कभी भी विभाजनकारी राजनीति में शामिल नहीं हुई। उन्होंने विकास योजनाओं का लाभ देने के लिए कभी धर्म, जाति या पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं किया है।
विज्ञापन
चंद्र कुमार बोस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र और भाजपा नेता चंद्र बोस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की है। उन्होंने मंगलवार को ममता बनर्जी की धर्मनिरपेक्ष साख की तारीफ करते हुए कहा कि वह भाजपा की तरह विभाजनकारी राजनीति में कभी शामिल नहीं हुई।
विज्ञापन
भाजपा टीएमसी की B टीम- चंद्र बोस
चंद्र बोस ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में टीएमसी की 'बी' टीम के तौर पर काम कर रही है। गौरतलब है कि कुछ साल पहले उन्हें भाजपा ने राज्य उपाध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद से उनके पश्चिम बंगाल भाजपा के साथ तनावपूर्ण संबंध हैं। इस दौरान चंद्र बोस ने यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन वे पार्टी की सेवा जारी रखेंगे।
विज्ञापन
भाजपा पर लगाया विभानकारी राजनीति में शामिल होने का आरोप
नेताजी के प्रपौत्र चंद्र बोस ने कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों के लिए कई विकास योजनाओं की शुरुआत की है। वे कभी भी विभाजनकारी राजनीति में शामिल नहीं हुई। उन्होंने विकास योजनाओं का लाभ देने के लिए कभी धर्म, जाति या पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं किया है। अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा विभाजनकारी राजनीति में शामिल है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले कल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दौरान एक कार्यक्रम में चंद्र बोस ने ममता बनर्जी के साथ मंच साझा किया था।
टीएमसी में जाने पर दिया ये जवाब
इस दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या वह निकट भविष्य में टीएमसी में शामिल होंगे? बोस ने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह तो वक्त ही बताएगा, मैंने अभी तक कुछ भी तय नहीं किया है। वहीं, इसके बाद एक टीवी चैनल पर उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि 'अगर मुझे राजनीति करनी है तो मैं बी-टीम के बजाय ए-टीम से करूंगा।'
भाजपा अध्यक्ष ने किया पलटवार
पश्चिम बंगाल भाजपा ने चंद्र बोस की इस टिप्पणी को बेमतलब का बयान करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हो सकता है कि वह आसानी से टीएमसी में जाने के लिए एक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हों।