फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Ajay Agarwal says PM modi raised the involvement issue of Pakistan in Gujarat polls

BJP नेता अजय अग्रवाल बोले- गुजरात चुनाव में पाक के हस्तक्षेप का मुद्दा पीएम ने खुद उठाया

Tue, 12 Dec 2017 12:36 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Ajay Agarwal says PM modi raised the involvement issue of Pakistan in Gujarat polls
भाजपा नेता और उच्चतम न्यायालय के वकील अजय अग्रवाल

भाजपा नेता और उच्चतम न्यायालय के वकील अजय अग्रवाल के एक बयान ने देश की राजनीति में तूफान ला दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां इसे गुजरात विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश की है, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे सिरे से खारिज करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर मर्यादा के विपरीत के आचरण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इस विषय पर हमारे वरिष्ठ समाचार संपादक शशिधर पाठक ने अजय अग्रवाल से बातचीत की है -

प्रश्न: आप पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बयान आने के बाद उनसे माफी मांगने और कांग्रेस पार्टी को उन्हें निकालने की मांग कर रहे हैं। आखिर इसके पीछे क्या है?
विज्ञापन


उत्तर: क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री की मंशा ठीक नहीं है। वह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आज के मेरे बयान के बाद अपना बयान जारी किया है। वह छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न: फिर सच क्या है?
उत्तर: मणिशंकर अय्यर के घर (जी-43 जंगपुरा एक्सटेंशन, नई दिल्ली) पर चार-पांच घंटे पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक, नेता के साथ मीटिंग चली है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी और अन्य मौजूद रहे हैं।  मैं दावे के साथ कहता हूं कि इसमें गुजरात चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। इस मीटिंग में बाकायदा रणनीति बनी है और इसके बाद अगले दिन सुबह मणिशंकर अय्यर ने मीडिया को बुलाकर प्रधानमंत्री मोदी नीच व्यक्ति जैसे शब्द का प्रयोग किया।

प्रश्न: आखिर क्यों। इसके पीछे आधार क्या है?
उत्तर: एक आदमी के घर पर पार्टी चल रही है। इतना बड़ा आयोजन, रात 11-12 बजे तक यह दौर चल रहा है। अगली ही सुबह मणिशंकर प्रधानमंत्री के लिए नीच व्यक्ति का प्रयोग कर रहे हैं। यह पूरी कोशिश गुजरात के चुनाव को प्रभावित करने के लिए थी। ताकि प्रधानमंत्री लोगों की निगाह में गिर जाएं, वोटों का ध्रुवीकरण हो जाए और कांग्रेस इसका लाभ उठा ले।

प्रश्न: क्या आपको लग रहा है कि इससे कांग्रेस को फायदा होता या हुआ?
उत्तर: नहीं हुआ न। उल्टा पड़ गया। कांग्रेस यही खतरा देखकर बचाव की मुद्रा में आ गई। उसे मणि शंकर को पार्टी ने निलंबित करना पड़ा।

प्रश्न: मणि शंकर अय्यर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री होने के साथ-साथ पूर्व राजनयिक हैं। इसी तरह की स्थिति हामिद अंसारी की है। मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री हैं। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री कसूरी भारत में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं। ऐसे में यदि मणिशंकर अय्यर के साथ पुरानी पहचान के तहत शिष्टाचार की मुलाकात, आवभगत, रात्रिभोज हुआ, तो गलत क्या है? क्या आपको लगता है कि ऐसी मीटिंग में इतने संकीर्ण इरादे पर केन्द्रित होगी?

उत्तर: (अचकचाते हुए) ये सब ऐसे ही है। भाई साहब आप राजनीति नहीं जानते। यहां सब चलता है। यह मतदाताओं के ध्रुवीकरण का मामला है। इस तरह का प्रयास दोनों तरफ से चल रहा है। यही तो वजह है कि कांग्रेस बौखलाई हुई है।

 

क्या इसका असर प्रधानमंत्री मोदी की छवि, पद की गरिमा पर नहीं पड़ेगा?

प्रश्न: अशोक जी क्या आपको नहीं लगता कि इस तरह से अपरिपक्व मुद्दा उठाने और प्रधानमंत्री चुनावी जनसभा में इसके जिक्र से सोशल मीडिया और समाज में प्रधानमंत्री मोदी की किरकिरी हो रही है?

उत्तर: (सफाई देते हुए) प्रधानमंत्री ने यह मुद्दा खुद उठाया है। हमने इसे नहीं उठवाया है। चुनाव जनसभा में प्रधानमंत्री को लगा कि इस मुद्दे पर बोलना चाहिए और उन्होंने खुद इसे रखा है। हमने केवल देखा कि रात में मणिशंकर के घर पार्टी, घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती और इसके ठीक अगले दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नीच व्यक्ति कह दिया। इसके बाद मैंने पार्टी और बयान का संदर्भ जोड़ा और मेरा दावा है कि इस बैठक में जरूर गुजरात चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।

प्रश्न: क्या इसका असर प्रधानमंत्री मोदी की छवि, पद की गरिमा पर नहीं पड़ेगा?
उत्तर: ऐसा प्रश्न ही नहीं उठता। प्रधानमंत्री मोदी की गरिमा क्यों गिरेगी?

प्रश्न: ऐसा तो नहीं कि आपने अपनी कपोल कल्पना में यह सब कर दिया और इसका यह असर सामने आ रहा है। क्योंकि एक पूर्व प्रधानमंत्री ने वर्तमान प्रधानमंत्री के आचरण पर सवाल खड़ा कर दिया है?
उत्तर: यह कोई कपोल कल्पना नहीं है। यह सही है। मै दावे पर कायम हूं। आप इसे जोड़ेंगे तो पाएंगे कि पाकिस्तान के राजनयिक के साथ बैठक, बैठक में कांग्रेस के नेता और लोग। वैसे भी मणिशंकर अय्यर पूर्व राजनयिक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दोस्त और राहुल गांधी के अंकल हैं।

प्रश्न: इन संबंधों का इससे क्या मतलब। फिर वहां और लोग भी थे। जो आप कह रहे हैं, उस तरह की चर्चा क्यों होगी?
उत्तर: देखिए, ऐसे आयोजनों में दो-चार लोगों की अलग से बाते होती हैं। बैठकें होती हैं। इसमें गुजरात चुनाव को प्रभावित करने की चर्चा हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed