{"_id":"62fcda48bdeeb54f2775ff34","slug":"bjp-is-preparing-three-points-agenda-for-election-strategy-know-what-are-they-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: इन तीन अहम पॉइंट्स पर भाजपा तैयार कर रही लेखा जोखा, ऐसी है पार्टी के 'मिशन चुनाव' की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: इन तीन अहम पॉइंट्स पर भाजपा तैयार कर रही लेखा जोखा, ऐसी है पार्टी के 'मिशन चुनाव' की तैयारी
सार
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जिन तीन पॉइंट पर लेखा-जोखा जुटाया जाना है उसमें सबसे पहला पॉइंट परिवारवाद और भाई भतीजावाद से जुड़े नेताओं की पूरी फेहरिस्त शामिल होनी है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा-लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी में अब एक नई योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पार्टी अब उन सभी दलों के नेताओं की लिस्ट तैयार कर रही है जो इन "तीन पॉइंट" के दायरे में आ रहे हैं। ये वह तीन पॉइंट है जिनके दम पर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को ना सिर्फ घेरने की कवायद करने वाली है। बल्कि उसके लिए बकायदा चरणबद्ध तरीके से इस योजना पर काम करने जा रही है। इसी महीने के अंतिम सप्ताह से देश के सभी राज्यों की विधानसभा सीटों पर विपक्षी दलों का लेखा जोखा एकत्रित किया जाना शुरू हो जाएगा।
इन चार पॉइंट्स पर एकत्रित होगा लेखा जोखा
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जिन तीन पॉइंट पर लेखा-जोखा जुटाया जाना है उसमें सबसे पहला पॉइंट परिवारवाद और भाई भतीजावाद से जुड़े नेताओं की पूरी फेहरिस्त शामिल होनी है। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए अपने भाषण में इस व्यवस्था पर हमला किया था उससे पब्लिक का बड़ा जंन समर्थन मिला है। वह कहते हैं कि आने वाले चुनावों में विरोधी दलों और नेताओं की इस भाई भतीजावाद और परिवारवाद की कमजोर कड़ी आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में जनता के सामने जाएंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में आगामी चुनावों में बड़ा मुद्दा बनाने वाली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और इस पूरी मुहिम में अगुवाई करने वाले कहते हैं की जिस तरीके से देश भर में बड़े राजनैतिक दलों के नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं उसको भी जनता के बीच में प्रमुखता से लेकर के आना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में नारी सम्मान का जिक्र किया भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर जोर शोर से अभियान चलाकर काम करने जा रही है। भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है बीते कई सालों से लगातार नारी सम्मान को लेकर किए जाने वाले कार्यों और उनके प्रयासों का पूरा लेखा-जोखा पार्टी देश के घर-घर तक पहुंचाने वाली है। इसके लिए बाकयदा अभियान चलाया जाएगा जिसमें नारी सम्मान के किए गए सभी प्रयासों का न सिर्फ जिक्र होगा बल्कि उसके दिखने वाले असर का भी पूरा हिसाब किताब होगा। भारतीय जनता पार्टी में उत्तर प्रदेश के चुनावों की कमान संभालने वाले एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से उनकी सरकार की वापसी महिला सम्मान और महिलाओं के भरोसे के दम पर हुई है उसी को वह अब आगे बढ़ाने वाली है। वो कहते हैं कि पूरे देश में हर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता महिलाओं के सम्मान में किए गए कार्य और प्रयासों की पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि देश के अलग-अलग राज्यों में इन तीन पॉइंट पर काम करने के लिए इसी महीने के अंतिम सप्ताह से प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि उनका कहना है कि इन तीन पॉइंट के अलावा जो पोलिटिकल स्ट्रेटजी बनाई जानी है वह तो रहेगी ही लेकिन इन तीन मुद्दों पर पार्टी आगामी चुनावों में बड़ी रणनीति बनाने वाली है। उनका कहना है कि यह वह मुद्दे हैं जो हर घर से ताल्लुक रखते हैं। इसीलिए ऐसे मुद्दों के माध्यम से वह देश के हर घर तक अपनी पहुंच बनाने वाले हैं।