फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   BJP in West Bengal: Many leaders were accused of defeat in the civic elections, new committee was also announced

पश्चिम बंगाल में भाजपा: निकाय चुनाव में हार की कई नेताओं पर गिरी गाज, नई कमेटी का भी एलान

Thu, 23 Dec 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 02:32 AM IST
सार

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में करारी शिकस्त के बाद भाजपा पार्टी की प्रदेश इकाई को मजबूत बनाने के लिए कई नए चेहरों को कमेटी में शामिल किया गया है जबकि कई पुराने नेताओं को बाहर कर दिया गया है। नई कमेटी में 12 राज्य सचिव और 11 उपाध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन
BJP in West Bengal: Many leaders were accused of defeat in the civic elections, new committee was also announced
bjp meeting - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में करारी शिकस्त के बाद प्रदेश भाजपा ने बुधवार को नई कमेटी के गठन का एलान किया है। पार्टी की प्रदेश इकाई को मजबूत बनाने के लिए कई नए चेहरों को कमेटी में शामिल किया गया है जबकि कई पुराने नेताओं को बाहर कर दिया गया है। नई कमेटी में 12 राज्य सचिव और 11 उपाध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुकांत मजुमदार के बंगाल भाजपा की कमान संभालने के बाद से ही पार्टी में सांगठनिक फेरबदल की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन कोलकाता नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर इसे तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया गया था। कमेटी में शामिल पांच महासचिवों में से केवल सांसद लॉकेट चटर्जी और ज्योतिर्मय सिंह महतो की जगह सुरक्षित रह पाई है। अन्य वरिष्ठ नेता जिनका कद बढ़ाया गया उनमें अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय हैं।
विज्ञापन


अग्निमित्रा पॉल की जगह प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष किया नियुक्त 
तनूजा चक्रवर्ती को अग्निमित्रा पॉल की जगह प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पार्टी के चर्चित चेहरे जयप्रकाश मजुमदार को उपाध्यक्ष के पद से हटाकर प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, पूर्व पत्रकार चार्ल्स नंदी को अली हुसैन की जगह अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा की कमान सांसद सौमित्र खान की जगह इंद्रनील खान को सौंपी गई है। वहीं, सौमित्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ खड़ी होने वाली प्रियंका टिबड़ेवाल को राज्य इकाई का सचिव नियुक्त किया गया है।

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल चुनावी हिंसा में एक और केस दर्ज किया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा मामले में एक और केस दर्ज किया है। इसी के साथ इस संबंध में दर्ज केसों की संख्या 50 हो गई है। उसने सीपीएम समर्थक जन्मेजय दलाई की मौत के मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया है। इससे पूर्व इस मामले की जांच पुरबा मेदिनीपुर के मारिसदेह थाने की पुलिस कर रही थी।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि आरोपियों और अन्य लोगों ने जन्मेजय का 30 मार्च को कांथी से लौटते समय अपहरण कर लिया था। इसके बाद उन्होंने उसे लाठियों, रॉड और धारदार हथियारों से बुरी तरह पीटा। इससे उसके पूरे शरीर में घाव हो गए। आरोपी उसका शव एक खाली जगह फेंक गए। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा की जांच 19 अगस्त को सीबीआई को सौंप दी थी।

निकाय चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया, एक गिरफ्तार 
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में निकाय चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति को एक मतदान केंद्र अंदर एक ईवीएम का बटन बार-बार दबाते हुए दिखाया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधिकारी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि बर्टोला पुलिस स्टेशन में ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 33 वर्षीय आरोपी को मंगलवार रात उसके श्री अरबिंदा सरानी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बर्टोला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता को आरोपी के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो मिला, जिसमें आरोपी को एक मतदान केंद्र के अंदर एक ईवीएम का बटन बार-बार दबाते हुए दिखाया गया है। 

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की है। गिरफ्तार आरोपी का दावा है कि यह वीडियो मॉक पोल के दौरान बनाया गया था। हालांकि पुलिस द्वारा उसके बयान की पुष्टि अभी नहीं की गई है। आरोपी को शहर की अदालत में पेश किया जाएगा और इसके बाद ही उसके बयान और उसकी पहचान की पुष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed