फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP high command has taken cross-voting by MLAs seriously, action likely: Ashoka

कर्नाटक MLC चुनाव: क्रॉस वोटिंग पर भाजपा नेतृत्व सख्त, आर अशोक बोले- विश्वासघात करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 23 Jun 2026 09:06 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली / बंगलूरू
पीटीआई, नई दिल्ली / बंगलूरू Published by: Pavan Updated Tue, 23 Jun 2026 09:06 PM IST
सार

कर्नाटक एमएलसी चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग को भाजपा नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कहा कि पार्टी के खिलाफ वोट करने वाले विधायकों पर उचित समय पर कार्रवाई होगी। भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन
BJP high command has taken cross-voting by MLAs seriously, action likely: Ashoka
आर. अशोक, नेता प्रतिपक्ष, कर्नाटक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग को भाजपा नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के साथ 'विश्वासघात' करने वाले विधायकों के खिलाफ उचित समय पर कार्रवाई की जाएगी। आर. अशोक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र समेत पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और उन्हें कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी। अशोक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने इस मामले से संबंधित जानकारी जुटा ली है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'ममता ही तृणमूल': AITC अध्यक्ष की नियुक्ति पर मोइत्रा ने साधा निशाना, कहा- फिर लड़े चुनाव, ताकत पला चल जाएगी
विज्ञापन


संगठन को मजबूत करने के मिले निर्देश- अशोक
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेताओं से कहा है कि वे इस मामले को केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दें और संगठन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाया जा सके। दरअसल, हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने सात में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को दो सीटें मिली थीं। जेडी(एस) अपनी एकमात्र सीट भी नहीं जीत सकी। चुनाव नतीजों में भाजपा और जेडी(एस) विधायकों द्वारा कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को अपेक्षित 140 के मुकाबले 151 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


'धर्मस्थल को राजनीति से दूर रखा जाएगा'
इस बीच, विजयेंद्र द्वारा क्रॉस वोटिंग का सच सामने लाने के लिए धर्मस्थल में विधायक दल की बैठक बुलाने और भगवान मंजूनाथ के समक्ष शपथ दिलाने का प्रस्ताव भी विवादों में आ गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद यह प्रस्ताव वापस ले लिया गया। अशोक ने कहा कि धर्मस्थल को राजनीति से दूर रखा जाएगा और पार्टी अपने स्तर पर मामले का समाधान करेगी।

यह भी पढ़ें- भवानीपुर चुनाव पर ममता की याचिका: जज बोले- भाई BJP प्रवक्ता, फिर भी सुनवाई करेंगे; EVM पर दिया बड़ा आदेश

पूर्व सीएम से मामले में की जाएगी बातचीत- अशोक
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने दावा किया है कि एमएलसी चुनाव से पहले बंगलूरू के एक लग्जरी टॉवर में भाजपा विधायकों के बीच क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा होने की विश्वसनीय जानकारी उन्होंने पार्टी नेतृत्व को दी थी। विजयेंद्र ने कहा कि वह इस मामले में सदानंद गौड़ा से बात करेंगे और जांच समिति को भी इस संबंध में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed