फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP has captured 41 in the byelections in 58 seats

उपचुनाव के नतीजों ने भरा भाजपा में जोश, जीतीं 58 सीटों में से 41

Wed, 11 Nov 2020 02:32 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 11 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
BJP has captured 41 in the byelections in 58 seats
सांकेतिक तस्वीर

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों ने भाजपा को बड़ी राहत दी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चैन की सांस ली है तो यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पकड़ साबित करने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं गुजरात में भी भाजपा ने अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित की है। उपचुनावों में भाजपा को कई राज्यों में सीटों का लाभ मिला है। 58 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 41 पर कब्जा किया है।
विज्ञापन



उपचुनाव मामले में पार्टी की सबसे बड़ी चिंता मध्यप्रदेश थी। सत्ता बचाने के लिए पार्टी को 28 में से हर हाल में नौ सीटों की जरूरत थी। चूंकि इनमें से अधिकांश सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई थीं। ऐसे में नतीजों को ले कर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नतीजों ने साबित किया कि राज्य में शिवराज के साथ कुछ महीने पूर्व कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लोगों ने दोबारा भरोसा जताया है और इनकी मजबूत पकड़ ने पार्टी को बड़ी कामयाबी दिलाई है। भाजपा को यहां 20 सीटों पर सफलता हासिल हुई है। यहां कांग्रेस ने सात और बसपा ने एक सीट हासिल की है।

गुजरात में जादू बरकरार
गुजरात की आठों सीटें जीतकर भाजपा ने एक बार फिर राज्य में अपनी लोकप्रियता का लोह मनवाया है। राज्य की उन आठ सीटों पर उपचुनाव हुए थे जो ज्यादातर कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मामूली बहुमत हासिल हुआ था।

हालांकि इस बीच कई कांग्रेस विधायकों के भाजपा के साथ आने और अब उपचुनाव में मिली बड़ी सफलता के बाद पार्टी की सीटों की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी हुई है।

58 में 41 सीटें भाजपा की झोली में
देश के 11 राज्यों की 58 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें सबसे अधिक मध्य  प्रदेश में 20, गुजरात की सभी आठ और यूपी में छह सीटें जीतीं।

इसके अलावा मणिपुर में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक एक सीट जीती। कर्नाटक में भी दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा। यहां आरआर नगर सीट से एन मुनिरत्न ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है और तुमाकुरू सीट से डॉ सीएम राजेश गौड़ा ने जीत दर्ज की।

इसके अलावा तेलंगाना में पार्टी ने इकलौती सीट पर जीत दर्ज की है। हरियाणा की बड़ौदा सीट पर कांग्रेस के इंदु राज नरवल ने कब्जा बरकरार रखते हुए भाजपा के योगेश्वर दत्त को दूसरी बार हराया। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मरवाही सीट हासिल करने में कामयाब रही है। जबकि ओडिशा की दोनों सीटें सत्तारूढ़ बीजद के पक्ष में गई हैं।

झारखंड में झामूमो, कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती
झारखंड में दो सीटों पर हुए उपचुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने एक एक सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

उपचुनावों में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 राज्यों की 58 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी नेतृत्व को बधाई दी और जनता का शुक्रिया अदा किया।

मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज चौहान की सरकार के प्रगतिशील एजेंडे और कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत पर जनता ने अपनी मुहर लगाकर भाजपा को अजेय बनाया है। 28 सीटों में हुए उपचुनाव में भाजपा ने 16 पर जीत दर्ज की और 3 सीटों पर भाजपा आगे रही।

मोदी ने कहा, पार्टी के प्रति जनता का स्नेह अतुलनीय है। कर्नाटक की दो सीटों पर मिली जीत के लिए मोदी ने ट्वीट किया, कर्नाटक की जीत बेहद जरूरी है। यह बताती है कि जनता को भाजपा पर अडिग भरोसा है। वहीं गुजरात में मिली प्रचंड जीत पर मोदी ने कहा, प्रदेश की जनता और भाजपा के बीच जो संबंध है उसे कोई तोड़ नहीं सकता।

योगी की नीतियों ने फिर दिलाई जीत
यूपी के नतीजों पर मोदी ने कहा, केंद्र और सीएम योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी नीतियों का नतीजा है कि सात में से छह सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई है। योगी आदित्यनाथ ने हमारी पार्टी को नागरिकों के लिए समर्पित कर दिया है। जिसके लिए जनता ने भाजपा को असमान समर्थन दिया है।


मोदी ने कहा, इसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। वहीं पीएम मोदी ने तेलंगाना की इकलौती सीट पर भाजपा की जाती को एतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा, इस एतिहासिक जीत से हमें प्रदेश में लोगों की सेवा करने की ताकत मिली है।  हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन के साथ मेहनत की और पार्टी को जीत दिलाई। मोदी ने मणिपुर की चार सीटें जीतने पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed