{"_id":"5c4eef69bdec2208332038ec","slug":"bjp-gives-rahul-invitation-to-see-atal-setu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने राहुल को ‘अटल सेतु’ देखने के लिए आमंत्रित किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने राहुल को ‘अटल सेतु’ देखने के लिए आमंत्रित किया
Mon, 28 Jan 2019 05:45 PM IST
अमित मंडल
भाषा,पणजी
भाषा,पणजी
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 28 Jan 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा, 2019 में भी भाजपा को हराएंगे
भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मांडवी नदी पर बने 5.1 किलोमीटर लंबे केबल पुल ‘अटल सेतु’ को देखने आने का ‘आमंत्रण’ दिया है। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उनसे (राहुल) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे गये इस पुल की यात्रा करने और यह देखने का अनुरोध किया कि सत्तारूढ़ पार्टी भारत को कैसे बदल रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी निजी यात्रा पर शनिवार से गोवा में हैं। मांडवी नदी पर तीसरे केबल पुल को रविवार को एक समारोह में आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इस समारोह में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शामिल हुए थे।
विज्ञापन
भाजपा ने सोमवार को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, प्रिय श्री राहुल गांधी, हमें पता चला है कि आप इस समय गोवा में छुट्टी पर हैं। हम आप से कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ मांडवी नदी पर बने भारत में तीसरे सबसे बड़े केबल पुल अटल सेतु की यात्रा करने और सत्तारूढ़ पार्टी भारत को कैसे बदल रही है, इसका गवाह बनने का अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन
करटोरिम से विधायक अलेक्सो रेगिनल्डो को छोड़कर राज्य में कांग्रेस के सभी विधायकों ने सेतु उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया था और आरोप लगाया था कि इसके निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है।