{"_id":"5b4914274f1c1b4e748b48a6","slug":"bjp-fearing-action-against-rebel-mps-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी सांसदों पर कार्रवाई से डर रही भाजपा: कांग्रेस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बागी सांसदों पर कार्रवाई से डर रही भाजपा: कांग्रेस
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने हरियाणा के राजकुमार सैनी समेत दो भाजपा सांसदों के नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराए जाने की खबरों पर कहा कि भाजपा अपने बागी सांसदों पर कार्रवाई करने से डर रही है। उसे लगता है कि 272 का आंकड़ा कम हो गया है अवश्विास प्रस्ताव पर अगर एनडीए के साथी दल छोड़कर चले गए तो मोदी सरकार वाजपेयी जी की सरकार के बराबर भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि राजकुमार सैनी पहले ही कह चुके हैं कि 80 फीसदी भाजपा सांसद मोदी जी की कार्यशैली को लेकर उनके नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। बावजूद पार्टी उन्हें
विज्ञापन
नहीं निकाल रही है। इससे साफ होता है कि सैनी सच बोल रहे होंगे। भाजपा सांसदों की संख्या 272 से कम हो चुकी है ऐसे में किसी सांसद पर कार्रवाई करने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के वादों के प्रति प्रतिबद्धता जताई
सुरजेवाला ने चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की ओर राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर संसद में लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि इसका फैसला कांग्रेस संसदीय दल के नेताओं को करना है। हालांकि राज्य के हितों के लिए पार्टी टीडीपी को समर्थन में भी परहेज नहीं करेगी।
कांग्रेस असहमत और राजनीतिक तौर पर विरोधी दलों के जनता से जुड़े मुद्दों पर संसद के अंदर और बाहर आवाज उठाती रही है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ किए गए हर वादे को पूरा किया जाए इसके प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता है। हमारे साथ आकर हमारी आवाज में आंध्र प्रदेश के हितों के लिए अपनी आवाज जोडने का हम स्वागत करेंगे।