फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Fangnon Konyak Nagaland Woman to enter Parliament Accusing Rahul Gandhi of making uncomfortable news

कौन हैं BJP की फांगनॉन कोन्याक: नगालैंड से महज दूसरी महिला MP, जिन्होंने राहुल गांधी पर लगाए असहज करने के आरोप

Thu, 19 Dec 2024 08:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 19 Dec 2024 08:06 PM IST
सार

राहुल गांधी पर फांगनॉन कोन्याक के आरोप क्या हैं? कोन्याक का इतिहास क्या है? उनके नाम कौन सी राजनीतिक उपलब्धियां जुड़ी हैं? आइये जानते हैं...

विज्ञापन
BJP Fangnon Konyak Nagaland Woman to enter Parliament Accusing Rahul Gandhi of making uncomfortable news
फांगनॉन कोन्याक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा में नगालैंड की भाजपा सदस्य फान्गनॉन कोन्याक ने गुरुवार को आरोप लगाया कि वह जब संसद के मकर द्वार के पास अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं, तभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके नजदीक आ गए और उन पर चिल्लाने लगे। इस घटनाक्रम के बारे में कोन्याक ने राज्यसभा को भी जानकारी दी। इससे पहले राहुल गांधी पर भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को धक्का देने और जख्मी करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है। इस मामले में उनका बयान आना बाकी है। 
विज्ञापन


इस बीच यह जानना अहम है कि आखिर राहुल गांधी पर फॉन्गनॉन कोन्याक के आरोप क्या हैं? कोन्याक का इतिहास क्या है? उनके नाम कौन सी राजनीतिक उपलब्धियां जुड़ी हैं? आइये जानते हैं...
विज्ञापन

 

क्या है नगालैंड की महिला सांसद के आरोप?
कोन्याक ने दोपहर करीब दो बजे सदन की बैठक शुरू होने के बाद आसन से बोलने की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों के नीचे सांसदों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘इसी दौरान मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे मैं बहुत निराशा के साथ बता रही हूं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी मेरे करीब आ गए। इससे मैं बहुत असहज महसूस करने लगी। उन्होंने मुझ पर चिल्लाना शुरू कर दिया।’’

भाजपा सदस्य ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा ऐसा किया जाना बहुत ही गलत था। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं अपना बचाव नहीं कर सकती थी। मैं उनके इस व्यवहार से बहुत निराश हो गई। किसी भी महिला, विशेषकर नगालैंड से आने वाली महिला के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। मुझे आपका (सभापति का) संरक्षण चाहिए।’’
 

कौन हैं फान्गनॉन कोन्याक?
फान्गनॉन कोन्याक मौजूदा समय में नगालैंड में भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। उनका नाम अप्रैल 2022 में तब सुर्खियों में आया था, जब उन्हें राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचन मिला। वह नगालैंड की पहली महिला हैं, जिन्हें संसद के उच्च सदन में सांसद बनने का मौका मिला। इतना ही नहीं वह राज्य की दूसरी महिला हैं, जिन्हें संसद के किसी भी सदन (लोकसभा या राज्यसभा) में मौका मिला है। 

नगालैंड की तेजतर्रार महिला नेताओं में एस फान्गनॉन कोन्याक शामिल हैं। होली क्रॉस सीनियर सेकेंड्री स्कूल दीमापुर से उनकी प्राथमिक शिक्षा हुई। 12वीं पास करने के बाद वह दिल्ली आईं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। नगालैंड से वह पहली महिला हैं, जो राज्यसभा सांसद बनीं।

विज्ञापन

इतना ही नहीं 17 जुलाई 2023 को कोन्याक राज्यसभा की पहली महिला सदस्य बनीं, जिन्हें सदन के उप-सभाध्यक्ष (राज्यसभा के उपाध्यक्ष) के तौर पर राकांपा की फौजिया खान, नामित सांसद पीटी ऊषा और बीजद की सुलता देव के साथ नियुक्ति मिली थी। इसके एक हफ्ते बाद ही वह राज्यसभा की कार्यवाही संभालने वाली नगालैंड की पहली महिला बनीं।

फोन्याक की प्राथमिक शिक्षा नगालैंड के दीमापुर स्थित होली क्रॉस सीनियर सेकेंड्री स्कूल से हुई है। 12वीं पास करने के बाद वह दिल्ली आईं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रैजुएशन किया। उन्हें परिवहन, पर्यटन और संस्कृति की समिति में सदस्य के तौर पर काम किया। इसके अलावा वह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की परामर्श समिति का भी हिस्सा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed