फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP decided to organize frequent demonstrations and programs against the government in west bengal

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: नड्डा ने कहा- बंगाल में नए सिरे से सियासी लड़ाई लड़ेगी पार्टी, राज्य में लिखेगी सियासत का नया अध्याय

Mon, 08 Nov 2021 02:50 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 08 Nov 2021 02:50 AM IST
सार

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कोविड टीकाकरण मामले में राजनीति करने और पेट्रोल-डीजल पर वैट कम न करने के मामले में विरोध जताने का फैसला किया गया। बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आश्वस्त किया कि पार्टी राज्य में सियासत का नया अध्याय लिखेगी।

विज्ञापन
BJP decided to organize frequent demonstrations and programs against the government in west bengal
नरेंद्र मोदी-जेपी नड्डा-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ नए सिरे से जमीनी स्तर पर सियासी लड़ाई लड़ेगी। रविवार को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इससे जुड़ी रणनीति का तानाबाना बुना गया और समर्थकों का मनोबल बनाए रखने के लिए कई तरह के कार्यक्रम तय किए।

विज्ञापन


इसके तहत राज्य सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन और कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया गया। यह भी तय हुआ कि राजनीतिक हिंसा के शिकार पार्टी कार्यकर्ताओं-समर्थकों को पार्टी के स्तर पर कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


अपने अध्यक्षीय भाषण में नड्डा ने खासतौर पर पश्चिम बंगाल की स्थिति की बार-बार चर्चा की। अध्यक्षीय भाषण के बाद उपचुनाव के निराशाजनक नतीजे, पार्टी नेताओं का थोक के भाव सत्तारूप तृणमूल कांग्रेस में वापसी और राजनीतिक हिंसा पर चर्चा हुई। चर्चा में तय किया गया कि वर्तमान में सबसे अधिक जरूरी समर्थकों का मनोबल हर हाल में बनाए रखने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में जीत हासिल न करने के बाद भाजपा को राज्य से एक भी सुखद संदेश नहीं मिले हैं। मुकुल राय, बाबुल सुप्रियो सहित कई दिग्गज नेता टीएमसी में जा चुके हैं। चार सीटों पर हुए हालिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को तीन सीटों पर अपनी जमानत गंवाने के साथ अपनी दो सीटें गंवानी पड़ी। पार्टी का वोट प्रतिशत गिर कर 15 फीसदी रह गया। इसके बाद से ही पार्टी नेतृत्व बंगाल की स्थिति को ले कर बेहद चिंतित है।

क्या बोले नड्डा
अपने अध्यक्षीय भाषण में नड्डा ने राज्य में अपने समर्थकों को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा चट्टान की तरह आपके साथ खड़ी रहेगी। आपके समर्थन की बदौलत राज्य में सियासत का नए अध्याय के साथ नए इतिहास का निर्माण करेंगे। भाजपा प्रजातांत्रिक तरीके से बंगाल को बचाने के लिए, बंगाल में प्रजातंत्र को, संविधान को बहाल करने की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी।  

इस दौरान नड्डा ने पार्टी इकाई को बूथ स्तर पर सक्रिय होने, हिंसा प्रभावित लोगों के साथ लगातार मुलाकात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियां हर हाल में 25 दिसंबर तक गठित हो जानी चाहिए।

बंगाल के लिए नई टीम जल्द
पार्टी सूत्रों ने बताया कि नए सिरे से सियासी जंग की शुरुआत के लिए जल्द ही नई टीम गठित होगी। इस क्रम में प्रदेश स्तर के संगठन में आमूलचूल बदलाव होगा। राज्य के प्रभारी सहित अन्य पदों पर भी अहम बदलाव होगा। केंद्रीय मंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के क्त्रस्मवार राज्य के दौरे के कार्यक्रम बनेंगे। पार्टी इकाई सभी अहम मुद्दों पर राज्य में लगातार प्रदर्शन करेगी।

इसकी पहली कड़ी में पार्टी राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी न लाने केलिए 9 नवंबर से 12 नवंबर तक राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला लिया है। चुनावी हिंसा में शिकार पार्टी कार्यकर्ताओं-समर्थकों को कानूनी मदद देने पर भी सहमति बनी है। पार्टी को उम्मीद है कि इससे समर्थकों में उत्साह और आत्मविश्वास पैदा होगा।

कार्यकारिणी की बैठक में योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धि, पीएम मोदी के तारीफों के बांधे पुल

रविवार को संपन्न हुई भाजपा की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांध बांधते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अपराधी और माफिया न सिर्फ जेल में बंद हैं, बल्कि इनसे अब तक जब्तीकरण, ध्वस्तीकरण और अवैध कब्जे से मुक्ति के जरिए 1800 करोड़ रुपये वसूले गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाईयां हासिल कर रहा है।

राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार पीएम मोदी के सपनों और दृष्टि को अपना मूल मंत्र बना कर आगे बढ़ रही है। पीएम के निर्देश और उनकी परिकल्पना पर आगे बढ़ते हुए यूपी अब केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के मामले में देश में अव्वल है। ईज ऑफ डूइंग यूपी देश में दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकल आया है।

योगी ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में यूपी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना के अनुरूप सेवा कर रही है। प्रदेश को डबल इंजन का लाभ मिल रहा है। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य हो रहे हैं। राज्य के अपराधी माफिया जेल में हैं। इनसे अब तक 1800 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति का जब्तीकरण, ध्वस्तीकरण और अवैध कब्जे से मुक्ति। उनके पूरे कार्यकाल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।

योगी ने कहा कि केंद्र की 44 महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन मामले में यूपी पहले स्थान पर है। ग्रामीण इलाके में 43 लाख आवास बनाए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2.61 करोड़ शौचालय का निर्माण हुआ है। जबकि उज्जवला योजना के तहत 1.56 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत 1.38 करोड़ मुफ्त बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के तहत 6 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर, पीएम स्वनिधि योजना के तहत सात लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को बैंकों का ऋण उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी का देश में दूसरा स्थान है।  यूपी देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी हुई है। निवेश के माध्यम से 1.61 करोड़ युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया। 60 लाख युवकों को स्वरोजगार से जोड़ा गया। इसके अलावा 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई।

पीएम ने दी देश को नई पहचान
योगी ने कहा कि पीएम के नेतृत्व ने देश को दुनिया में नई पहचान दी है। सितंबर 2021 में मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा सर्वेक्षण में पीएम को विश्व केसर्वाधिक लोकप्रिय नेता माना गया। ग्लासगो में संपन्न कॉप-26 शिखर सम्मेलन में वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड की परिकल्पना को ठोस रूप मिला। पीएम ने  जी-20 सम्मेलन में दुनिया को दिशा देने वाले वन अर्थ वन हेल्थ का संदेश दिया। पीएम के प्रयासों से भारतीय विरासत योग को विश्वव्यापी पहचान मिली। 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में स्वीकार किया गया।

उन्होंने इस दौरान कनाडा से हासिल अन्नपूर्णा की प्राचीन प्रतिमा का जिक्त्रस् किया। उन्होंने कहा कि पीएम की पहल से कनाडा से मां अन्नपूर्णा की प्राचीन प्रतिमा भारत को प्राप्त हुई। जिसे 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में स्थापित किया जाएगा। पीएम की दूरदृष्टि के कारण ही भारत कोरोना महामारी से न सिर्फ सुरिक्षत है, बल्कि स्वदेशी टीका निर्मित करने में भी सफल रहा है।

हर बूथ पर ‘मन की बात’ सुनाएगी पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी देश के हर बूथ पर एक कमेटी का गठन कर इस बात की व्यवस्था करेगी कि हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के प्रसारण की व्यवस्था हो। हर महीने के चौथे रविवार को रेडियो पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होता है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नड्डा के भाषण के बारे में पत्रकारों को बताते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये जानकारी दी। नड्डा ने कार्यकारिणी के उद्घाटन सत्र में ये बात कही। 

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकारिणी बैठक में कहा कि देश के 10.4 लाख पोलिंग बूथ में से 85 प्रतिशत पर बूथ लेवल कमेटी का गठन हो चुका है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां बूथ कमेटियों के गठन का काम तेज गति से करने के लिए राज्यों के संगठन को कहा गया है।

शाह ने कोविड महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि महामारी के आरंभ में देश में मास्क, पीपीई किट तथा अन्य मेडिकल उपकरणों का निर्माण तक नहीं होता था। देश में तरल ऑक्सीजन की मांग 9000 मीट्रिक टन तक पहुंच गई थी जबकि उत्तर भारत में इसका उत्पादन नहीं होता था। ऐसी हालत में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने रेल, हवाई तथा सड़क परिवहन का इस्तेमाल कर ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरे देश में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed