फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP complained to LS speaker over Rahul gandhi's 'fare and lovely' comment

'फेयर एंड लवली' बयान, भाजपा ने की शिकायत

Fri, 04 Mar 2016 10:49 PM IST
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:49 PM IST
सार

  • राहुल गांधी का बयान
  • बीजेपी ने बनाया मुद्दा
  • फेयर एंड लवली योजना का कमाल
  • चोरों को बचाने की कोशिश

विज्ञापन
BJP complained to LS speaker over Rahul gandhi's 'fare and lovely' comment
`RAHUL GANDHI - फोटो : RAHUL GANDHI

विस्तार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'फेयर एंड लवली' वाले टिप्पणी को मुद्दा बनाकर भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष से इसकी शिकायत की है। राहुल ने बुधवार को कालाधन वापस लाने की नई योजना पर लोकसभा में यह बयान दिया था।
विज्ञापन


सरकार के इस पहल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही सदन में 'रंगभेद' के मुद्दे पर प्रस्ताव ला सकती है। बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने सरकार के कालाधन वापस लाने के तरीके पर सवाल उठाते हुए उसे 'फेयर एंड लवली योजना' बताया था।
विज्ञापन

राहुल के इसी बयान को मुद्दा बनाकर सरकार उन्हें घेरने की कोशिश करेगी। इस मुद्दे पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी पर हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने दिया था करारा जवाब

BJP complained to LS speaker over Rahul gandhi's 'fare and lovely' comment
narenarendra modindra modi - फोटो : narendra mnarendra modiodi

दरअसल यह पूरा मामला उस वक्त गर्माया जब राहुल गांधी ने कालाधन के मुद्दे पर सरकार की नई योजना की आलोचना की। इस नई योजना के तहत कोई भी व्यक्ति सरकार को अपने कालेधन की एक निश्चित राशि लौटाकर उसे सफेद धन में बदल सकता है। इसके लिए कालाधन रखने वाले उस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई भी नहीं की जाएगी।

इसी योजना के तरह राहुल ने सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा, 'सरकार एक नई 'फेयर एंड लवली' योजना लेकर आई है जिसके तहत कालाधन रखने वाले चोरों को यह मौका दिया जा रहा है कि वे अपना धन सफेद कर सकें। सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं करेगी।'

उनके इसी बयान पर सरकार को ऐतराज है जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से की। मंगलवार 8 मार्च को जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी उसी दौरान सरकार 'रंगभेद' के मामले में प्रस्ताव ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed