{"_id":"6a3662692ae1b8b8d7056780","slug":"bjp-claims-rahul-losing-support-within-congress-cites-tharoor-remarks-on-modi-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP vs Congress: मोदी की तारीफ कर थरूर ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें? भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP vs Congress: मोदी की तारीफ कर थरूर ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें? भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना
Sat, 20 Jun 2026 03:20 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sat, 20 Jun 2026 03:20 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि उनकी अपनी पार्टी में ही समर्थन कम होता जा रहा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा का हवाला देते हुए कहा कि थरूर के बयान राहुल गांधी के रुख के विपरीत हैं।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
भाजपा ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ही पार्टी में समर्थन खो रहे हैं। भाजपा ने विपक्षी नेता पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कही गई कथित बातों का जिक्र किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने नाविकों के मुद्दे पर मोदी के रवैये के बारे में थरूर की टिप्पणियां गांधी के रुख के उलट हैं। पूनावाला ने एक वीडियो में कहा,'यह शर्मनाक है। कल राहुल गांधी का जन्मदिन था, लेकिन उन्हें कोई तोहफा नहीं मिला।
विज्ञापन
थरूर ने मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की: भाजपा
बीजेपी नेता ने आगे दावा किया कि थरूर ने मोदी के नेतृत्व गुणों की तारीफ की है। इतना ही नहीं, थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी की सोच, बात रखने के तरीके, ऊर्जा और भाषण देने की कला की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि मोदी ने भारतीयों के जीवन पर गहरी छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
'कूल पीएम राहुल' अभियान पर भी साधा निशाना
पूनावाला ने राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और दावा किया कि पार्टी के कुछ नेता इस बात से सहमत नहीं हैं। एक तरफ कांग्रेस 'कूल पीएम राहुल' कहती है और दावा करती है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन उनके अपने सांसद ही ऐसा नहीं मानते। इसके साथ ही भाजपा ने दावा करते हुए कहा कि गांधी ने जनता का समर्थन और कभी उनके करीबी माने जाने वाले लोगों का साथ भी खो दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: केरलम पर पांच लाख करोड़ का कर्ज: उधार से वेतन-बोनस! शशि थरूर ने लेफ्ट सरकार के 'वाम मॉडल' की खोली पोल
सहयोगी दल भी नेतृत्व स्वीकार नहीं कर रहे: भाजपा
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ सहयोगी दल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। पूनावाला ने कहा कि अब उन्हें अपने गठबंधन सहयोगियों का भी समर्थन हासिल नहीं है। चाहे लेफ्ट हो या DMK, वे उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते। राहुल गांधी अब सिर्फ़ 'रील नेता' (दिखावटी नेता) बनकर रह गए हैं; वे 'असली नेता' नहीं हैं।