फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Chief JP Nadda in Manipur says we now manufacture vaccines for exports also

मणिपुर में बोले नड्डा: देश में अब निर्यात के लिए भी हो रहा है कोरोना वायरस रोधी टीकों का उत्पादन

Sun, 10 Oct 2021 06:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 Oct 2021 06:43 PM IST
सार

मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जन हित में किए गए भाजपा सरकार के काम गिनाए और पिछली सरकारों पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के टीकों के उत्पादन में भारत की बढ़ती क्षमताओं का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda in Manipur says we now manufacture vaccines for exports also
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter.com/JPNadda

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस समय मणिपुर के दौरे पर हैं। दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन नड्डा इंफाल में एक सिटी कन्वेंशन सेंटर में प्रमुख हस्तियों के साथ वार्ता में शरीक हुए। यहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि यह परिवार को सशक्त बनाने जैसा है। नड्डा ने कहा कि राज्य में दो लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इससे यहां कई बीमारियों में कमी आई है और लोगों को पहले से अधिक स्वस्थ जीवन मिल पाया है। 

विज्ञापन


वहीं, कोरोना रोधी टीकों को लेकर नड्डा ने कहा कि आज देश में न केवल घरेलू उपयोग के लिए टीकों का उत्पादन हो रहा है बल्कि इनका निर्यात करने की तैयारी भी की जा रही है। उन्होंने टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अगले तीन से चार दिन में हम 100 करोड़ आबादी का टीकाकरण कर चुके होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत 100 करोड़ टीकाकरण का एक रिकॉर्ड कायम करेगा।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ साल पहले तक मणिपुर के अस्थिरता, असमानता और विनाश की राजनीति के लिए जाना जाता था। लेकिन आज यहां बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यहां संवाद के माध्यम से राजनीति की भागीदारी हो रही है और राज्य लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य में कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान की स्थिति को लेकर नड्डा ने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को बधाई दी। यहां टीके की लगभग 17.5 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई नए और विकासोन्मुख कदम उठाए गए हैं। नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की जा रही है और कोरोना महामारी से उबरने के साथ आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। इंफाल में नड्डा ने भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed