फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP chief JP Nadda in Gandhinagar Says AAP experimented at four places They lost their deposits

सियासत: गुजरात में आम आदमी पार्टी से कितनी चुनौती? भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया जवाब

Fri, 29 Apr 2022 02:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 Apr 2022 02:20 PM IST
सार

गांधीनगर में नड्डा ने कहा कि पार्टी का विकास और पार्टी लोगों के प्रति समर्पित होते हुए, एक परिवर्तन का उपकरण बन सकें। इसमें पार्टी का क्या योगदान हो सकता है, इसका एक सफल उदाहरण गुजरात की धरती रही है।

विज्ञापन
BJP chief JP Nadda in Gandhinagar Says AAP experimented at four places They lost their deposits
गुजरात के गांधीनगर में जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रणनीति बनाने के लिए गुजरात की राजधानी गांधीनगर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के हर तरह के सवाल का जवाब दिए। उन्होंने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति को किसी ने टक्कर दिया है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवाद की राजनीति ने दी है। नड्डा ने कहा कि पार्टी का विकास और पार्टी लोगों के प्रति समर्पित होते हुए, एक परिवर्तन का उपकरण बन सकें। इसमें पार्टी का क्या योगदान हो सकता है, इसका एक सफल उदाहरण गुजरात की धरती रही है।

विज्ञापन


गुजरात में आम आदमी पार्टी से कितनी चुनौती?
गुजरात में आम आदमी पार्टी से भाजपा को कितनी चुनौती का जवाब देते हुए नड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चार जगहों पर प्रयोग किए लेकिन यूपी में उनकी लगभग सीटों पर जमानत जब्त हो गई। वहीं उत्तराखंड की 70 में 68 सीटों पर तो गोवा की 35 सीटों पर भी जमानत जब्त हो गई। मणिपुर नहीं गए क्योंकि यह बहुत दूर था। 
विज्ञापन


राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम पीएम मोदी ने किया
जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पहले चुनाव के नैरेटिव जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर होते थे, लेकिन आज चुनाव के नैरेटिव विकासवाद के रिपोर्टकार्ड के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत निर्यात का हब बन गया: नड्डा
नड्डा ने कहा कि भारत निर्यात का हब बन गया है, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के निर्यात में भारत 40000  करोड़ रुपये का निर्यात कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और पार्टी का विकास भी हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed