फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp candidate H Khehovi showers money on its supporters after winning election

भाजपा उम्मीदवार ने अपने समर्थकों पर की नोटों की बारिश, वीडियो वायरल

Mon, 05 Mar 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Updated Mon, 05 Mar 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate H Khehovi showers money on its supporters after winning election
एच खेहोवी

नगालैंड चुनाव में भाजपा और एनडीपीपी के गठबंधन को जीत मिली है। यह गठबंधन जल्द ही राज्य में सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पार्टी ने राज्यपाल से मुलाकात कर दावा पेश किया है। जीत से उत्साहित एक भाजपा प्रत्याशी एच खेहोवी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने समर्थकों के ऊपर नोटों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं। जिन्हें बटोरने के लिए नीचे खड़े लोगों में होड़ मच गई। यह वीडियो टाइम्स 8 नाम के फेसबुक अकाउंट ने अपने पेज पर अपलोड किया है।

विज्ञापन


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जुन्हेबोटो जिले की सुरुहोटो विधानसभा क्षेत्र की है। इस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी एच खेहोवी ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 52 साल के खेहोवी राज्य के अमीर नेता हैं और वह सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं। जीतने की खुशी में उन्होंने अपने समर्थकों पर नोटों की बारिश की। ज्यादातर नोट 200 और 500 रुपए के थे।
विज्ञापन


रिटायरमेंट के बाद खेहोवी ने अपना बिजनेस शुरू किया और उसके बाद राजनीति में आ गए। बता दें कि नगालैंड में भाजपा गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। भाजपा राज्य में अपनी सहयोगी पार्टी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। यहां बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि एक सीट पर विजयी रही जेडीयू और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी इस गठबंधन को समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed