फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Became part of pema khandu government in Arunachal pradesh

अब बीजेपी हुई 14 राज्यों में, अरुणाचल भी आया उसके कब्जे में

Fri, 14 Oct 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
BJP Became part of pema khandu government in Arunachal pradesh
Tamiyo Taga - फोटो : TheFinancialExpress

बीजेपी ऐसी पार्टी बन गई है जिसकी सत्ता देश के आधे राज्यों पर काबिज है। अरुणाचल प्रदेश की पेमा खांडू सरकार में शामिल होकर बीजेपी ने 14वें राज्य की सत्ता में हिस्सेदारी बना ली है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व वाली पीपीए सरकार में बीजेपी के तामियो तागा ने मंत्री के तौर पर शपथ लेते ही बीजेपी सत्ता की हिस्सेदार बन गई।

विज्ञापन


राज्यपाल वी शणमुगनाथन ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके कैबिनेट सहयोगियों की मौजूदगी में तागा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि अरुणाचल प्रदेश में कुछ बड़ा परिवर्तन होने वाला है। पिछले करीब एक साल से अरुणाचल प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल होती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेमा खांडू कांग्रेस की नइया पार नहीं लगा पाए

BJP Became part of pema khandu government in Arunachal pradesh

कांग्रेस में जारी अंदरुनी तकरार के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति शासन को रद्द कर पूर्व की सरकार को बहाल करने का फैसला सुनाया था। लेकिन, कांग्रेस के बागी हुए विधायक नबाम तुकी को दोबारा मुख्यमंत्री स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हुए। काफी ड्रामेबाजी के बाद 17 जुलाई को कांग्रेस के पेमा खांडू अरुणाचल के नौवें मुख्यमंत्री बने। 

लेकिन पेमा खांडू कांग्रेस की नइया पार नहीं लगा पाए। इसके बाद सितंबर में 43 विधायकों के साथ खांडू ने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद खांडू 43 विधायकों के साथ पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) में शामिल हो गए। गौरतलब है कि 60 सदस्यों वाली अरुणाचल विधानसभा में पीपीए के 43 विधायक हैं, बीजेपी के 11 और कांग्रेस का 1 और 2 निर्दलीय विधायक हैं। और 3 सीटें खाली है।

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड वे राज्य हैं जहां बीजेपी या तो सीधे तौर पर शासन में है या सहयोगी की भूमिका में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed