फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacks Cong JDS for targeting Kichha Sudeep for supporting it

कर्नाटक चुनाव: 'किच्चा सुदीप को राहुल की तरह विरासत में नहीं मिली प्रतिष्ठा', BJP का कांग्रेस-जेडीएस पर पलटवार

Sat, 08 Apr 2023 08:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 08:59 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि सुदीप जांच एजेंसियों के दबाव के कारण भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। जद (एस) ने भी उन पर निशाना साधा था।

विज्ञापन
BJP attacks Cong JDS for targeting Kichha Sudeep for supporting it
गौरव भाटिया - फोटो : ट्विटर/भाजपा

विस्तार

कर्नाटक की 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए अगले महीने चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी नेताओं के राज्य के दौरे शुरू हो गए हैं। सभी दलों ने एक दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच, शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) पर आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी को समर्थन देने पर वह अभिनेता किच्चा सुदीप को निशाना बना रहे हैं। 

विज्ञापन

'सुदीप को राहुल की तरह विरासत में नहीं मिली प्रतिष्ठा'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, सुदीप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह अपनी प्रतिष्ठा हासिल की है और उन्हें यह अपनी विरासत में नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विपक्षी दल पर अभिव्यक्ति की आजादी और बोलने के अधिकार के लिए पाखंड कर रहे हैं और दूसरी तरफ पार्टी का समर्थन करने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए अभइनेता को निशाना बना रही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलोचकों पर किया पलटवार, कहा- भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए कलाकार
भाटिया ने पत्रकारों से बात करते हुए उन आलोचकों पर भी पलटवार किया, जिन्होंने दावा किया कि सुदीप से समर्थन ने भाजपा की अपनी कमजोरी और बाहरी लोगों पर निर्भरता को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर और रिया सेन जैसे कलाकार भी गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए थे।
 

विज्ञापन

'दोनों पार्टियों की बीमार मानसिकता उजागर हुई'
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि सुदीप जांच एजेंसियों के दबाव के कारण भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। जद (एस) ने भी उन पर निशाना साधा था। भाटिया ने आरोप लगाया कि यह दोनों पार्टियों की बीमार मानसिकता को उजागर करता है। भाटिया ने उन पर हर कन्नड़ियों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुदीप किच्चा धरती पुत्र हैं।
 

'राहुल गांधी को विदेश में जाकर झूठ बोलने का अधिकार'
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर झूठे बयान देकर भारत को बदनाम करने का अधिकार है। हालांकि, कांग्रेस कहेगी कि यह उनकी अभिव्यक्ति की आजादी  का अधिकार है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के अनुसार अपने गृह राज्य में एक भारतीय नागरिक यह नहीं चुन सकता कि उसका राजनीतिक झुकाव क्या होगा।

और भी पढ़ें....



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed