फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: Modi on Karnataka tour for the eighth time in four months, what are visit schedule

Karnataka Election: चार महीने में आठवीं बार कर्नाटक दौरे पर मोदी, चुनावी राज्य में क्या हैं PM के कार्यक्रम?

Sat, 08 Apr 2023 06:54 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 08 Apr 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार
चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला कर्नाटक दौरा है। इस दौरान प्रधानमंत्री बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और वन कर्मियों को सम्मानित करेंगे।
loader
Karnataka Election: Modi on Karnataka tour for the eighth time in four months, what are visit schedule
PM - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री ने तेलंगाना और तमिलनाडु में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वहीं, रविवार को उनका चुनावी राज्य कर्नाटक जाने का कार्यक्रम है। कर्नाटक में पीएम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। पीएम की यह चार महीने में राज्य की उनकी आठवीं यात्रा है, जो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है। 


कर्नाटक में प्रधानमंत्री के क्या-क्या कार्यक्रम हैं? ये कार्यक्रम कहां होंगे? पहले कितने दौरे हुए? आइये जानते हैं...

पीएम मोदी, बेंगलुरु (file photo)
पीएम मोदी, बेंगलुरु (file photo) - फोटो : ANI
ताजा दौरा कहां और क्यों? 
कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा जबकि नतीजे 13 मई को आएंगे। राज्य के चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और दौरे होने की उम्मीद है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री का पहला कर्नाटक दौरा है। 

इस दौरान प्रधानमंत्री गुंडलुपेट में बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और उन वन कर्मियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने बिजली के करेंट से घायल एक जंबो की जान बचाई थी। पीएम 1973 में लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। जानकारी के मुताबिक, मोदी नवीनतम बाघ जनगणना के आंकड़े जारी करेंगे और बाघों के संरक्षण के लिए सरकार की योजनाओं का अनावरण करेंगे।

Karnataka, PM Modi
Karnataka, PM Modi - फोटो : SOCIAL MEDIA
पीएम के चुनावी रैलियों का कार्यक्रम क्या है?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम 20 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए राज्य इकाई कार्यक्रम पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में, जो 6 से 8 मई तक हो सकता है, पीएम राज्य में उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जो कांग्रेस और जेडीएस के गढ़ रहे हैं।

पार्टी प्रबंधकों के अनुसार, राज्य को जिन छह क्षेत्रों में बांटा गया है, उनमें से प्रत्येक में मोदी की कम से कम तीन रैलियां करने की योजना है। इनमें से हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में जहां करीब 40 विधानसभा सीटें हैं, वहां पीएम की और रैलियां हो सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस क्षेत्र के सबसे कद्दावर नेता हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां से महज 15 सीटें ही जीत पाई थी।

पहले कितने दौरे हुए?
पीएम का बांदीपुर दौरा चार महीने में राज्य की उनका आठवां दौरा होगा। यह 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले, पीएम इस साल कई परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए कई यात्राएं कर चुके हैं। 

2023 में उनकी पहली यात्रा 12 जनवरी को हुई थी, जब उन्होंने हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया था। एक हफ्ते बाद 19 जनवरी को हुए दूसरे दौरे में पीएम यादगिरी और कलबुर्गी जिले पहुंचे। तीसरी यात्रा छह फरवरी को बेंगलुरु में भारतीय ऊर्जा सप्ताह के उद्घाटन के लिए और चौथी यात्रा 13 फरवरी को एयरो इंडिया 2023 के लॉन्च के लिए थी।
 
पांचवीं यात्रा 27 फरवरी को शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए थी जबकि छठी यात्रा के दौरान 12 मार्च को पीएम ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री की सातवीं यात्रा 25 मार्च को हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया और अन्य कार्यक्रमों के अलावा दावणगेरे में एक सार्वजनिक सभा में भाग लिया।

PM Modi Karnataka Rally
PM Modi Karnataka Rally
पहले के आंकड़े क्या कहते हैं?
जनवरी 2015 से पीएम मोदी कुल 32 बार कर्नाटक के दौरा पर आए हैं। इनमें से लगभग 25 फीसदी दौरे चुनावी साल में हुए हैं। मोदी ने एक साल में दूसरी सबसे अधिक कर्नाटक यात्रा 2018 में की थी, यह भी एक चुनावी साल था। उस साल सात में से छह दौरे चुनाव से पहले हुए थे। इनमें से पांच यात्राएं गैर-आधिकारिक थीं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद या भाजपा के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए राज्य का दौरा किया।

डीके सुरेश
डीके सुरेश - फोटो : ANI
पीएम के दौरे पर विवाद हो रहा है?
चुनावी राज्य में प्रधानमंत्री के लगातार दौरों पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि करदाताओं के करोड़ों रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं। पार्टी के सांसद डीके सुरेश ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैलियों के दौरान बीजेपी नेता करोड़ों रुपये लुटा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास केम्पेगौड़ा की मूर्ति का उद्घाटन 59 करोड़ रुपये की लागत से हुआ, जबकि उद्घाटन कार्यक्रम पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए।'

वहीं अन्य विपक्षी पार्टी जेडीएस ने आरोप लगाया है कि जब राज्य 2019 और 2020 की विनाशकारी बाढ़ और कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा था तब पीएम मोदी ने इसकी अनदेखी की। इसके लिए पार्टी सोशल मीडिया पर मीम्स और वीडियो शेयर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed