Karnataka Election: राहुल गांधी की कोलार में होने वाली जनसभा स्थगित, अब 10 की जगह 16 अप्रैल को होगा कार्यक्रम
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव संबंधी कार्यों और उम्मीदवारों के चयन के कारण पार्टी नेताओं ने उनके कार्यक्रम को एक सप्ताह आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारतीय राज्यों के दौरे पर हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह तीन राज्यों को कवर कर रहे हैं। तेलंगाना और तमिलनाडु के बाद वह कर्नाटक पहुंचेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का राज्य में होने वाला अगला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार ने शनिवार को बताया 10 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम अब 16 अप्रैल को कोलार में आयोजित किया जाएगा।
पार्टी के नेताओं ने किया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आग्रह: शिवकुमार
यहां पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, राहुल गांधी ने 10 अप्रैल को उसी स्थान पर लोगों को संबोधित करने की योजना बनाई थी, जहां 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाषण दिया था, जिसके कारण उन्हें संसद के निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव संबंधी कार्यों और उम्मीदवारों के चयन के कारण पार्टी नेताओं ने उनके कार्यक्रम को एक सप्ताह आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
16 अप्रैल को जय भारत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी
शिवकुमार ने कहा, हमने राहुल गांधी से जनसभा को एक सप्ताह आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था और उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने कहा, गांधी और सभी नेता कोलार में जय भारत कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 16 अप्रैल को आएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कोलार में गांधी का यह पहला सार्वजनिक संबोधन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी को अयोग्य ठहराया जाना लोकतंत्र का अपमान है।
'राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र का अपमान'
शिवकुमार ने कहा, सात लाख मतों के अंतर से जीतने वाले राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना पूरे लोकतंत्र का अपमान है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, गांधी के कार्यक्रम की योजना पहले पांच अप्रैल को बनाई गई थी, जिसे बदलकर छह अप्रैल कर दिया गया था। फिर इसे 9 अप्रैल के लिए तय किया गया लेकिन उसी दिन मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोजेक्ट टाइगर कार्यक्रम होने के कारण इसे 10 अप्रैल किया गया। अब इसे 16 अप्रैल कर दिया गया है।
खरगे अगर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो ....
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह उनके नेतृत्व में काम करने को उत्सुक हैं। उन्होंने खरगे को राज्य और देश के लिए संपत्ति बताया और कहा कि कर्नाटक के लिए उनकी सेवाओं ने पार्टी को मजबूती दी है।
उन्होंने कहा, 'मल्लिकार्जुन खरगे मेरे नेता हैं और वह मेरे एआईसीसी अध्यक्ष हैं। मुझे उनके अधीन काम करना पसंद है। वह हमारे राज्य और देश के लिए एक संपत्ति हैं। शिवकुमार ने एक कहा, मैं पार्टी द्वारा लिए गए फैसले के लिए प्रतिबद्ध हूं। वह एक राष्ट्रीय समाचार चैनल पर इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह खरगे के लिए राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता बनाएंगे, वह उनके नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार होंगे।
और भी पढ़ें..