फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Basavaraj Bommai said Congress candidates for about 60 seats in Karnataka unsuitable, party will lose badly

Karnataka: CM बोम्मई का कांग्रेस पर हमला, कहा- करीब 60 सीटों पर उनके उम्मीदवार बेकार, पार्टी बुरी तरह हारेगी

Fri, 07 Apr 2023 03:37 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, शिवमोगा।
पीटीआई, शिवमोगा। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Apr 2023 03:37 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी समझ के अनुसार, कांग्रेस के पास लगभग 60 सीटों पर उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए वे इधर-उधर से लोगों को लाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Basavaraj Bommai said Congress candidates for about 60 seats in Karnataka unsuitable, party will lose badly
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास लगभग 60 सीटों पर उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं और पार्टी 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में पिछली बार की तुलना में खराब प्रदर्शन करते हुए बुरी तरह हार जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न केवल उम्मीदवारों की कमी है, बल्कि राज्य में आधार के साथ-साथ उसकी नीतियों पर स्पष्टता की भी कमी है।

विज्ञापन


बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी समझ के अनुसार, कांग्रेस के पास लगभग 60 सीटों पर उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए वे इधर-उधर से लोगों को लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने पहले कहा था डीके शिवकुमार ने कांग्रेस की दूसरी सूची तैयार करते समय हमारे लगभग सभी विधायकों से संपर्क किया और कहा, 'सीटें आपके लिए आरक्षित हैं, क्या आप शामिल होंगे?'
विज्ञापन


शिवमोगा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और शिवकुमार बहादुरी से बोलते हैं, लेकिन अंदर की सच्चाई कुछ और ही है। वे (कांग्रेस) पिछली बार की तुलना में बुरी तरह हारेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है, क्योंकि उनके पास न तो उम्मीदवार हैं, न ही आधार और न ही नीतियों पर स्पष्टता - चाहे वह आरक्षण की बात हो या विकास की। उन्हें लगता है कि लापरवाही से बोलकर वे चुनाव जीत सकते हैं। यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोम्मई ने हाल ही में शिवकुमार पर भाजपा विधायकों को फोन करने और उन निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट देने की पेशकश करने का आरोप लगाया था, जहां कांग्रेस ने उस समय तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की थी। 

केपीसीसी प्रमुख शिवकुमार ने अपनी ओर से इस पर पलटवार किया था। उन्होंने भगवा पार्टी के नेताओं द्वारा कांग्रेस विधायकों के "दरवाजे पर दस्तक देने" की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे 2019 में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने कुल 224 सीटों में से 166 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और शेष 58 सीटों के लिए सूची को अंतिम रूप देना बाकी है।


बोम्मई के राजनीतिक सचिव और भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कर्नाटक पुलिस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव और भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। राज्य की पुलिस ने कहा कि यह शिकायत चुनाव अधिकारी ने दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed