फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP announces a list of 6 candidates for the upcoming Goa Elections 2022

Goa Election 2022: भाजपा ने छह उममीदवारों की सूची जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Wed, 26 Jan 2022 03:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Jan 2022 03:45 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश नाइक को सूची में जगह नहीं मिली। राज्य के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पांडुरंग मडकाइकर की पत्नी जैनिता कुम्भरजुआ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन
BJP announces a list of 6 candidates for the upcoming Goa Elections 2022
प्रमोद सावंत - फोटो : PTI

विस्तार

गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची में विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर का भी नाम है। वे अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र बिचोलिम से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश नाइक को सूची में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन


राज्य के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पांडुरंग मडकाइकर की पत्नी जैनिता कुम्भरजुआ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह पार्टी ने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम शामिल नहीं किया था। उत्पल पर्रिकर ने बाद में भाजपा छोड़ दी और घोषणा की कि वह पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि वे कल यानी गुरुवार को पणजी से नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी सूची में एंटोनियो फर्नांडीस का भी नाम शामिल है, जो अपनी वर्तमान सेंट क्रूज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए जोसेफ सिकेरा को कलंगुट से मैदान में उतारा गया है। एंटोनियो बारबोसा कर्टोरिम से चुनाव लड़ेंगे जबकि नारायण नाइक कोरटालिम से उम्मीदवार होंगे। कोरटालिम से भाजपा की मौजूदा विधायक अलीना सलदान्हा ने हाल में पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed