फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp announced names of 189 candidates for Karnataka Elections 2023 update news

Karnataka BJP List: कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी; 189 उम्मीदवारों का एलान, इनमें 52 नए चेहरे

Tue, 11 Apr 2023 10:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 11 Apr 2023 10:24 PM IST
सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिकारीपुरा येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट है। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।

विज्ञापन
bjp announced names of 189 candidates for Karnataka Elections 2023 update news
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : ANI

विस्तार

दो दिन तक राजधानी दिल्ली में चले मंथन के बाद कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। इस लिस्ट में 52 नए उम्मीदवारों पर भारतीय जनता पार्टी ने दांव खेला है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति की बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार युवा चेहरों को मौका देते हुए दागी नेताओं से किनारा किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव का जातीय गणित, कैसे पासा पलट सकते हैं वोक्कालिगा और लिंगायत? समझें समीकरण
विज्ञापन


येदियुरप्पा के बेटे को मिला टिकट
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिकारीपुरा येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट है। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोम्मई अपनी पारंपरिक सीट से लड़ेंगे
पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। चिकबल्लापुर सीट से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, 20 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Karnataka: भाजपा विधायक ईश्वरप्पा का चुनावी राजनीति से संन्यास; पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार ने दिखाए बगावती तेवर

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से इनका मुकाबला
राज्य के मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट और मंत्री आर. अशोक दो सीटों पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे। कनकपुरा से कांग्रेस के दिग्गज डीके शिवकुमार से होगा। वी सोमन्ना वरुणा सीट से कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वी सोमन्ना भी चामराजनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की सूची की अहम बातें

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची में 52 नए चेहरे हैं।
  • सूची में आठ महिलाओं को जगह दी गई है।
  • पार्टी महासचिव अरुण सिंह के मुताबिक, भाजपा ने 32 ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।
  • सूची में पांच उम्मीदवार पेशे से वकील और नौ डॉक्टर हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त एक आईएएस, एक आईपीएस और तीन अधिकारियों को टिकट दिया गया है। 
  • सूची में 31 परास्नातक और तीन अकादमिक उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

10 मई को होगा मतदान
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed