{"_id":"670fef706d5c9ee7ff09c75f","slug":"bjp-and-election-commission-are-like-bunty-and-babli-jmm-targets-central-government-and-commission-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Election: 'बंटी और बबली की तरह हैं भाजपा और चुनाव आयोग', JMM ने केंद्र सरकार और आयोग पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jharkhand Election: 'बंटी और बबली की तरह हैं भाजपा और चुनाव आयोग', JMM ने केंद्र सरकार और आयोग पर साधा निशाना
Wed, 16 Oct 2024 10:23 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:23 PM IST
सार
Jharkhand Election: झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है। झामुमो ने चुनाव आयोग और भाजपा की तुलना बॉलीवुड फिल्म 'बंटी और बबली' से की है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। राज्य में राजनीतिक गर्माहट अपने चरम पर है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। झारखंड सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चुनाव आयोग और बीजेपी बॉलीवुड फिल्म 'बंटी और बबली' के जोड़े की तरह हैं। बता दें कि झामुमो का आरोप ईसीआई द्वारा यह घोषणा करने के एक दिन बाद आए हैं कि राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे।
झामुमो का आरोप
झामुमो ने भाजपा और चुनाव आयोग पर संवैधानिक निकायों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव दो चरणों में होंगे लेकिन एक गेम प्लान के तहत। चुनाव कार्यक्रम यह साबित करता है। इसकी पटकथा असम भवन में लिखी गई थी और मुहर दिल्ली भाजपा मुख्यालय में लगी थी। बता दें कि भट्टाचार्य का असम भवन की ओर इशारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर था, जो कि झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हैं।
'चुनाव भाजपा के पक्ष में लाने की कोशिश'
झामुमो नेता ने कहा कि एक ही जिले के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर मतदान होगा। जिस तरह से मामले का फैसला किया गया। ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग भाजपा का पक्ष लेने की कोशिश कर रही है। भट्टाचार्य ने आरोप लगाते हु्ए कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग बॉलीवुड फिल्म के बंटी और बबली की तरह हैं, जिन्होंने ताजमहल बेच दिया। उन्होंने दावा किया कि हजारीबाग के मांडू निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव दूसरे चरण में इसलिए निर्धारित किए गए थे, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे शीर्ष भाजपा नेता मतदान के करीब एक दिन सभाएं कर सकें और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रभावित कर सकें।
विज्ञापन
भाजपा ने किया पलटवार
झामुमो के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने दावा किया कि ईसीआई और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्द स्पष्ट रूप से झामुमो की हताशा और निराशा को दिखाते हैं। उन्होंने झामुमो के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और भले ही वह अमेरिका में एक सभा को संबोधित करें, झारखंड के लोग उन्हें सम्मान के साथ सुनेंगे। इसके साथ ही भाजपा ने झामुमो द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग को बंटी और बबली कहने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि झारखंड में केवल एक बंटी-बबली है और हर कोई जानता है कि वे कौन हैं।