फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD will support citizenship law and oppose NRC Says Naveen Patnaik

नागरिकता कानून का समर्थन और एनआरसी का विरोध करेगी बीजद: नवीन पटनायक

Wed, 18 Dec 2019 01:58 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 18 Dec 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
BJD will support citizenship law and oppose NRC Says Naveen Patnaik
Naveen Patnaik

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ बीजद एनआरसी का समर्थन नहीं करता, हालांकि पार्टी संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन करती है क्योंकि यह सिर्फ विदेशियों पर लागू होता है, भारतीयों पर नहीं। उन्होंने ओडिशा के लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर यकीन नहीं करें और शांति बनाए रखें।

विज्ञापन


पटनायक ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का भारतीयों से कोई लेना देना नहीं है। यह सिर्फ विदेशियों पर लागू होता है। लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में बीजद सांसदों ने यह साफ किया है कि हमलोग एनआरसी का समर्थन नहीं करते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही राज्य की राजधानी में लोगों ने कानून के विरोध में शांतिपूर्ण रैली निकाली थी और पटनायक से अनुरोध किया था कि वह संशोधित नागरिकता कानून एवं राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) पर बीजद सरकार का रुख स्पष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed