फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Birthplace of M Karunanidhi, a huge collection of his rare photographs here

यहां बीता करुणानिधि का बचपन, उनकी दुर्लभ तस्वीरों का है विशाल संग्रह

Wed, 08 Aug 2018 10:54 AM IST
भाषा, नागपट्टिनम, तमिलनाडु
भाषा, नागपट्टिनम, तमिलनाडु Updated Wed, 08 Aug 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Birthplace of M Karunanidhi, a huge collection of his rare photographs here

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के निधन की खबर उनके पैतृक गांव तिरुक्कुवलई पहुंचते ही वहां शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंचने लगे। गांववालों ने उनके आवास पर द्रमुक अध्यक्ष की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


करुणानिधि का जन्म तीन जून 1924 को इसी गांव में हुआ था और उन्होंने यहीं अपना बचपन बिताया। गांव के बीचोंबीच स्थित नीले और सफेद रंग के उनके घर में अब उनकी मां की प्रतिमा है तथा उनके माता-पिता मुथुवेलार नूलागम और अंजुगम पाडीप्पगम के नाम पर दो पुस्तकालय हैं।
विज्ञापन


इस घर में जोश से भरे युवा करुणानिधि की दुर्लभ तस्वीरों का विशाल संग्रह है। करुणानिधि ने गांव के ही पंचायत यूनियन मिडल स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी। उन्होंने अपने स्कूल में सुविधाएं बेहतर करने के साथ यहां एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करुणानिधि 2006-11 के दौरान जब मुख्यमंत्री थे तो वह दो बार अपने गांव आए थे। बतौर मुख्यमंत्री 2009 में वह आखिरी बार गांव आए थे। ‘करुणानिधि’ नाम इस गांव का गौरव है और उनके निधन के बाद गम में डूबे निवासियों को लगता है कि उन्होंने अपनी पहचान खो दी है।


तमिलनाडु के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे 94 वर्षीय करुणानिधि ने 11 दिन तक जिंदगी के साथ जंग लड़ने के बाद कल शाम 6:10 बजे चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed