फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biparjoy in Gujarat cause list of seven crore to railway, business loss accounts to 5000 crores

Biparjoy Cyclone: गुजरात में बिपरजॉय ने रेलवे को पहुंचाया सात करोड़ का नुकसान, 5000 करोड़ का कारोबार भी चौपट

Mon, 26 Jun 2023 03:47 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 26 Jun 2023 03:47 PM IST
सार

पश्चिम रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, बिपरजॉय तूफान के कारण पश्चिम रेलवे को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। तूफान के बाद जब नुकसान का आकलन किया गया तो पता चला कि रेलवे को 6.79 करोड़ का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Biparjoy in Gujarat cause list of seven crore to railway, business loss accounts to 5000 crores
बिपरजॉय चक्रवात। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात से भले ही बिपरजॉय तूफान गुजर गया है, लेकिन कई परेशानियां अपने पीछे छोड़ गया है। इस तूफान के बाद जहां लाखों लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हुआ, वहीं भारतीय रेलवे को भी इस तूफान की वजह से तगड़ा नुकसान हुआ है। करीब दो लाख यात्री ऐसे रहे जिनका सफर इस तूफान के कारण थम गया। बिपरजॉय से पश्चिम रेलवे को करीब 7 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने 15 जून को बिपरजॉय के गुजरात के तटों से टकराने की भविष्यवाणी जारी की थी। एहतियात के तौर पर रेलवे ने 12 जून से लेकर 16 जून तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया या फिर रूट बदल दिया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए भावनगर, राजकोट, अहमदाबाद मंडल आने वाली और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। इस वजह से करीब दो लाख से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार,इस बिपरजॉय तूफान के कारण पश्चिम रेलवे को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। तूफान के बाद जब नुकसान का आकलन किया गया तो पता चला कि रेलवे को 6.79 करोड़ का नुकसान हुआ है। बिपरजॉय के कारण मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर श्रेणी की कुल 103 ट्रेनों के 249 फेरे प्रभावित हुए। वहीं 40 ट्रेनों की दूरी घटा दी गई। इसके अलावा अनारक्षित ट्रनों के पूरी तरफ से रद्द होने के कारण करीब 1 लाख 54 हजार यात्रियों को अपने सफर से वंचित रहना पड़ा। बिपरजॉय तूफान के दौरान 103 ट्रेनों की 249 ट्रिप प्रभावित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान से 5000 करोड़ रुपये का कारोबार थमा
गुजरात में तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान कच्छ और सौराष्ट्र में हुआ। इस क्षेत्र के अधिकतर इलाके डूब गए हैं। हालांकि सरकार का दावा है कि चक्रवात से राज्य में किसी की मौत नहीं हुई। 23 लोग घायल हुए हैं और काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। कुछ इलाकों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जानकारी के अनुसार, इस तूफान की वजह से बिजली कंपनी पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड को भारी नुकसान हुआ है।


बिजली के 5,120 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कम से कम 4,600 गांवों में बिजली नहीं थी लेकिन अब 3,580 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। चक्रवात के चलते बंदरगाह बंद हैं। इससे  व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अनुसार 5000 करोड़ रुपये का कारोबार थम गया है। कच्छ में 5 लाख टन नमक तूफान के साथ आई बारिश में बह गया। मोरबी में एशिया का सबसे बड़ा सिरेमिक क्लस्टर बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed