Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BioPharma Shakti Scheme Likely to Launch in January 2027, Government Plans to Reduce Medicine Prices

जनवरी तक लागू होगी बायोफार्मा शक्ति योजना: दवाओं की कीमतें घटाने की तैयारी में सरकार; तीन चरणों में होगा काम

Thu, 26 Nov 2026 05:21 AM IST
Sharad Pandey शरद पांडेय
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:21 AM IST
सार

सरकार की बायोफार्मा शक्ति योजना जनवरी 2027 से लागू हो सकती है। इसके तहत बायोलॉजिकल दवाओं के निर्माण, बायोसिमिलर और क्लीनिकल ट्रायल को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
BioPharma Shakti Scheme Likely to Launch in January 2027, Government Plans to Reduce Medicine Prices
दवाओं की कीमतें घटाने की तैयारी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दवाओं की कीमतें घटाने के लिए सरकार ने ठोस खाका तैयार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पूर्व में फार्मा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए घोषित की गई, बायोफार्मा शक्ति योजना अगले साल जनवरी से लागू की जा सकती है। योजना को तीन श्रेणियों में बांटने की तैयारी है।फिलहाल योजना से जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट के पास भेजा गया है।

विज्ञापन


बायोलॉजिकल दवा निर्माण को मिलेगा प्रोत्साहन
अधिकारी के अनुसार, बायोफार्मा शक्ति योजना के तहत की जा रही पहल में बायोलॉजिकल दवाएं बनाने वाली नई कंपनियों को बढ़ावा देने की तैयारी है। बायोलॉजिकल दवाएं गैर-संक्रामक रोगों (नॉन-कम्युनिकेबल डिसीज) में ज्यादा बेहतर परिणाम देती हैं, इनमें कैंसर, डायबिटीज समेत मस्कुलर डिस्ट्रोफी जैसी कई इम्यूनो बीमारियां शामिल हैं। अधिकारी के मुताबिक, इन बीमारियों में केमिकल ड्रग्स कारगर हैं, लेकिन बायोलॉजिक्स को अधिक बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन


बायोसिमिलर दवाओं के लिए समर्पित फंड
दूसरी श्रेणी के तहत बायोसिमिलर दवाओं के विकास और निर्माण के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य रूप से दवाओं का पेटेंट 20 वर्ष के लिए होता है पेटेंट की अवधि पूरी होने के बाद इन्हें कोई भी बना सकता है। मूल दवा को बायोलॉजिक्स और उसके जेनेरिक स्वरूप कोबायोसिमिलर कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनिकल ट्रायल को बढ़ावा
तीसरी पहल के तहत देश में क्लीनिकल ट्रायल को मजबूत प्रोत्साहन दिया जाएगा। बता दें कि भारत की 140 करोड़ की आबादी ग्लोबल साउथ के 400 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। यानी जो भी भारत में क्लिनिकल ट्रायल कराएगा, उसके लिए पूरा ग्लोबल साउथ खुला रहेगा, जो भारत को क्लीनिकल ट्रायल के लिए एक रणनीतिक केंद्र बनाता है। फार्मास्युटिकल्स विभाग और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद मिलकर क्लिनिकल ट्रायल साइट्स विकसित करेंगे, जिसे सरकार योजना के तहत बढ़ावा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed