फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar: Two surrender in RJD MLA's sister's death case

विधायक की बहन के यौन उत्पीड़न मामले में दो ने किया आत्मसमर्पण

Thu, 14 Apr 2016 02:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली।
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली। Updated Thu, 14 Apr 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Two surrender in RJD MLA's sister's death case
बहन के कथित यौन उत्पीड़न और मौत के मामले के दो आरोपियों ने बुधवार को भोजपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया - फोटो : Socia media

राजद विधायक की बहन के कथित यौन उत्पीड़न और मौत के मामले के दो आरोपियों ने बुधवार को भोजपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य फरार हैं। मामले के दो आरोपी मिथलेश सिंह और संतोष सिंह ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चांदी पुलिस थाने में दर्ज इस मामले के तीन अन्य आरोपी अब तक फरार हैं। डीआईजी ए रहमान मामले पर खुद नजर रख रहे हैं। वह आरा में ही कैंप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि राजद विधाक सरोज यादव की बड़ी बहन को 9 अप्रैल को कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद बुरी तरह पीटा गया था। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मंगलवार को पीड़िता की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


धरने पर बैठे विधायक, राजनीति शुरू
बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। वे स्थानीय पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संकेतों में कहा कि वहां बहुत दिनों बाद पिछड़ी जाति के विधायक जीते हैं। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य में जब विधायक का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा की कौन कहे। जदयू के प्रवक्ता आलोक ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि नीतीश सरकार में हर घटना के बाद कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed