फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar politics nitish kumar new government with bjp oath ceremony tomorrow claim kc tyagi

Bihar: 'पटना में कल चार बजे नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण हो जाएगा', जदयू नेता केसी त्यागी का बड़ा दावा

Sat, 27 Jan 2024 04:13 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Sat, 27 Jan 2024 04:13 PM IST
सार

एक सवाल के जवाब में केसी त्यागी शायराना अंदाज में आ जाते हैं। कहते हैं कि 'मेरी फितरत तो देखिए, मेरा सलीका तो देखिए। जब उलझ जाती है गुत्थी तो सुलझाने में लग जाता हूं मैं।' 

विज्ञापन
bihar politics nitish kumar new government with bjp oath ceremony tomorrow claim kc tyagi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को 4 बजे के आस-पास शपथ ले लेंगे। यह संभावना जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता, महासचिव और नीतीश कुमार के राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी ने व्यक्त की है। केसी त्यागी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि गाड़ी राइट (भाजपा) की तरफ मुड़ रही है। एक सवाल के जवाब में केसी त्यागी शायराना अंदाज में आ जाते हैं। कहते हैं कि मेरी फितरत तो देखिए, मेरा सलीका तो देखिए। जब उलझ जाती है गुत्थी तो सुलझाने में लग जाता हूं मैं। एक मिनट की बातचीत में जद(यू) महासचिव केसी त्यागी सबकुछ कह गए। 
विज्ञापन


'यह राजनीति है, यहां क्या कह सकते हैं'
नीतीश कुमार के इस्तीफा देने, भाजपा के साथ की तमाम खबरों के बीच में कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान का कहना है कि 'वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार को निमंत्रण देने गए थे। तब उन्हें विजय चौधरी बाहर तक छोडऩे आए और नीतीश ने भी बहुत अच्छा रिस्पांस दिया था।' हालांकि शकील कहते हैं कि यह राजनीति हैं। यहां क्या कह सकते हैं। जद(यू) विधायक बिजेन्द्र यादव ने कहा कि वह पार्टी के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। उनकी पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उन्हें मंजूर है। जद(यू) के ही एक सांसद ने बताया कि पिछले दिनों हम लोग अपने नेता से मिले थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या इस वजह से विपक्षी गठबंधन से नाता तोड़ रहे हैं नीतीश..
सूत्र का कहना है कि जद(यू) के लोकसभा में अभी 16 सांसद हैं। 2024 में जद(यू) यदि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है तो इसमें सीटों की संख्या घटने की संभावना है। लेकिन भाजपा के साथ जाने पर 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर 16 या 17 सीटें आने की संभावना है। नीतीश के इंडिया गठबंधन का साथ छोडऩे की खबरों पर भाजपा के एक बड़े नेता ने ऑफ द रिकार्ड बात की है। सूत्र का कहना है कि नीतीश कुमार अपनी स्वेच्छा से राजद और कांग्रेस के साथ गए थे। यदि वह साथ छोड़ेंगे तो अपनी स्वेच्छा से ही छोड़ेंगे। सूत्र का कहना है कि नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन देने का निर्णय केन्द्रीय नेताओं को लेना है। इतना तय है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार बिहार में किसी भी तोड़-फोड़ की राजनीति में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed