फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Police Ordered The Body To Be Taken To The Hospital The Father Carrying The Body Of The Son In A Bag And Walked 3 KM

संवेदनहीनता : पुलिस के कहने पर बेटे का शव बोरी में डालकर तीन किमी पैदल चला बेबस पिता

Sun, 07 Mar 2021 09:25 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 07 Mar 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police Ordered The Body To Be Taken To The Hospital The Father Carrying The Body Of The Son In A Bag And Walked 3 KM
बेटे का शव बोरी में लेकर जाता बेबस पिता - फोटो : Social Media

बिहार से मानवता को शर्मसार करने व रूह कंपा देने वाली तस्वीर सामने आई है। बिहार के कटिहार जिले में कई दिनों से लापता 13 साल के बच्चे का शव मिला, तो पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराना भी जरूरी नहीं समझा। बेबस पिता प्लास्टिक की बोरी में अपने 13 साल के बेटे का शव लेकर करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चला। तीन किलोमीटर के बाद उसे साधन मिल सका और इसके बाद वह शव लेकर थाने पहुंचा। मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना को लेकर पुलिस ने जिम्मेदारी लेने की बजाय जांच और कार्रवाई की बात कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।

विज्ञापन


यह घटना कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा निवासी लेरू यादव का 13 साल का बेटा हरिओम 26 फरवरी को नाव से गंगा नदी पार करते समय गहरे पानी में गिर गया था। नाविकों ने पानी में उसकी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चल सका। बेबस पिता ने इस घटना को लेकर गोपालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जवानी की दहलीज पर खड़े बेटे को खोने से गमगीन पिता को भला कहां चैन आता। लेरू पुत्र की तलाश में जुटा रहा। 
विज्ञापन


 पुलिस बोली, पोस्टमार्टम के लिए थाने ले आओ 
खेरिया में दूरदराज के सगे संबंधियों ने एक शव देखा और इसकी सूचना हरिओम को दी। पिता कुछ ग्रामीणों के साथ गोपालपुर थाना को सूचना देते हुए कुर्सेला के खेरिया घाट पहुंचे और शव की शिनाख्त की। लगातार छह दिनों तक पानी में रहने के कारण शव की स्थिति बेहद खराब हो गई थी, शव क्षत-विक्षत हो गया, जिसे पहचानना भी बेहद मुश्किल था, लेकिन पिता ने कपड़ों से उस कंकालनुमा शव की पहचान की। घटनास्थल पर कुर्सेला तथा गोपालपुर पुलिस पहुंची, लेकिन अमानवीय व्यवहार करते हुए दोनों थानों की पुलिस बिना शव को अपने कब्जे में लिए उक्त स्थल से निकल पड़ी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराना भी जरूरी नहीं समझा। दोनों ही थानों की पुलिस लेरू और उसके परिजनों से शव लेकर थाने आने को कह कर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोरी में बेटे का शव लेकर पैदल ही थाने पहुंचा पिता

एक तो बेटा खोने का गम और ऊपर से पुलिस के इस व्यवहार से आहत पिता करुण क्रंदन करते हुए किसी तरह से शव को एक बोरे में भरकर लगभग तीन किलो मीटर पैदल चले और कुर्सेला थाना पहुंचे। यहां से उन्होंने गाड़ी की और पोस्टमार्टम के लिए शव को गोपालपुर थाना लेकर गए। इस पूरे प्रकरण पर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

जांच और कार्रवाई के नाम डाला जा रहा पर्दा 
बिहार में इस अमानवीय घटना को लेकर सवालों के घेरे में आई पुलिस अब पल्ला झाड़ते हुए जांच और कार्रवाई का भरोसा दिला रही है। इस घटना को लेकर पूछे जाने पर कटिहार की पुलिस ने मामला भागलपुर के गोपालपुर थानाक्षेत्र का होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। सवालों से घिरे पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि गलती अगर किसी पुलिसकर्मी से हुई है, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed