{"_id":"62eb857fcea2fe0dc4564877","slug":"bihar-flood-news-north-bihar-rivers-ganga-in-spate-nitish-inspects-amid-flood-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा, कोसी, कमला बलान और गंगा ऊफान पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar News: उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा, कोसी, कमला बलान और गंगा ऊफान पर
Thu, 04 Aug 2022 02:08 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को चौकस रहने एवं किसी भी आकस्मिक स्थित के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण उत्तरी जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नेपाल और सीमा से सटे राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने के बाद पिछले कुछ दिनों में कोसी, कमला बलान एवं बागमती नदियों में जलस्तर बढ़ गया है । ये तीनों नदियां शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मधुबनी, खगड़ियां और पूर्णिया जैसे जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन
मधुबनी जिले के जयनगर और झंझारपुर को छोड़कर बाकी जगहों पर कमला बलान में जलस्तर बढ़ रहा है। जयनगर और झंझारपुर में कमला बलान में जलस्तर घटने लगा है।
जल संसाधन विभाग ने बताया कि उसके दल बैराजों एवं तटबंधों पर चौबीसों घंटे नजर रख रहे हैं। इस बीच, गंगा में भी जलस्तर बढ़ा है तथा पटना जिले में गांधी घाट एवं हाथीदाह में जलस्तर खतरे के निशान से बस एक मीटर नीचे है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस नदी के आसपास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। वह कोविड-19 संक्रमित होने के बाद पिछले एक पखवाड़े से घर में ही थे और वह हाल में ही संक्रमणमुक्त हुए।
विज्ञापन