{"_id":"5f9038d2efe28a47c2493785","slug":"bihar-election-article-370-means-licence-to-buy-property-in-kashmir-up-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव : योगी बोले- अनुच्छेद 370 का मतलब कश्मीर में संपत्ति खरीदने का लाइसेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार चुनाव : योगी बोले- अनुच्छेद 370 का मतलब कश्मीर में संपत्ति खरीदने का लाइसेंस
Wed, 21 Oct 2020 07:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 21 Oct 2020 07:16 PM IST
सार
- योगी ने कहा, भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा
- कहा, जमुई के लोग भी अब कश्मीर में जमीन लेकर मकान बना सकते हैं
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार हो रहा है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियां वोट पाने के लिए एक से बढ़कर एक दावा करने में जुटी हुईं हैं। बिहार के चुनावी समर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े हैं।
विज्ञापन
बिहार में चुनाव प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दूसरे राज्यों को कश्मीर में संपत्ति खरीदने का लाइसेंस थमा दिया है। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने से सबसे अधिक पीड़ा राहुल गांधी और असदुद्दीन औवैसी को हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।उनके साथ कदम से कदम मिलाकर काम करना चाहता है। जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की तारीफ करने में लगे हैं, ऐसे नेताओं से क्या देश के हित की कल्पना की जा सकती है?
विज्ञापन
370 हटने से राहुल और ओवैसी को अधिक पीड़ा हुई
अनुच्छेद 370 पर बात करते हुए योगी ने कहा कि कुछ लोगों को कश्मीर से धारा 370 हटाने पर बहुत पीड़ा हुई। उन्होंने कहा कि इनमें सबसे अधिक पीड़ा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन औवैसी को हुई। जबकि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 समाप्त कर अन्य राज्यों के लोगों के हाथ में कश्मीर में संपत्ति खरीदने का लाइसेंस थमा दिया है। उन्होंने कहा कि जमुई के लोग भी कश्मीर में जमीन लेकर मकान बना सकते हैं। कश्मीर का आतंकवादी अगर देखेगा, तो भारतीय जवान की गोली उसकी आंखों में लगेगी। उन्होंने कहा कि अब इमरान को भी भारत से डर लगता है।
विज्ञापन
जानवरों का चारा गायब करने वाले क्या रोजगार देंगे ?
योगी आदित्यनाथ ने राजद नेता तेजस्वी यादव के नौकरी देने के वादे पर तंज करते हुए कहा, ''लोगों को सवाल पूछना चाहिए कि आज 10 लाख नौकरी देने का वादा करने वाले लोगों ने 15 साल में कितनी नौकरियां दीं? जो लोग गरीबों का राशन तो छोड़िए, मूक जानवरों का चारा तक गायब कर चुके, वे क्या रोजगार देंगे?''
भाजपा के लिए पूरा देश परिवार है : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है। हमारे लिए पूरा देश परिवार है, देश हित सर्वोपरि है। लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनके लिए परिवार ही पार्टी है, पार्टी ही देश है। उससे बाहर ये देख ही नहीं सकते।