Bihar Election 2025: '66.9% लोगों ने किया वोट' ज्ञानेश कुमार बोले- ऐतिहासिक मतदान; महिलाओं ने भी बनाया रिकॉर्ड
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड 66.9% मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी 71% रही, जो अब तक की सबसे अधिक है। उन्होंने इस पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव को लोकतंत्र की मिसाल बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ऐतिहासिक आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार बिहार ने सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया है। इस बार करीब 66.9 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं की भागीदारी अभूतपूर्व रही, जिनमें 71 फीसदी ने वोट डालकर लोकतंत्र पर पूरा भरोसा जताया।
ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार 7.5 करोड़ से अधिक मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल हुए। इसमें सभी राजनीतिक दलों के करीब 1.76 लाख बूथ-स्तरीय एजेंटों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोग की पारदर्शी प्रक्रिया और कड़ी निगरानी के चलते बिहार के 38 जिलों के किसी भी मजिस्ट्रेट के पास एक भी अपील नहीं पहुंची।
ये भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट मामला: जापान-चीन समेत इन देशों ने व्यक्त की संवेदनाएं, कहा- दुख की घड़ी में भारत के साथ
गुजरात में SIR की स्थिति
इसी क्रम में गुजरात में भी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। राज्य में अब तक 2.17 करोड़ नागरिकों का मैपिंग पूरा हो चुका है और 3.90 करोड़ एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीत शुक्ला के नेतृत्व में 50,963 बूथ-स्तरीय अधिकारी इस कार्य में जुटे हैं।
मतदाता सूची में पारदर्शिता की प्रक्रिया
चुनाव आयोग के अनुसार, यह पूरा अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो सके और अपात्र लोगों को हटाया जा सके। इसके तहत हर बूथ अधिकारी अपने क्षेत्र के घरों में तीन बार जाकर यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई मतदाता छूट न जाए। आयोग इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर जोर दे रहा है।
आगे की प्रक्रिया और तारीखें
गुजरात में एन्यूमरेशन फेज चार दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद नौ दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी और 8 जनवरी 2026 तक आपत्तियां व दावे लिए जाएंगे। सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी, जबकि 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.