{"_id":"69134d9259f501b917085f46","slug":"delhi-blasts-high-alert-global-leaders-condolences-china-japan-nepal-maldives-reaction-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ब्लास्ट मामला: जापान-चीन समेत इन देशों ने व्यक्त की संवेदनाएं, कहा- दुख की घड़ी में भारत के साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली ब्लास्ट मामला: जापान-चीन समेत इन देशों ने व्यक्त की संवेदनाएं, कहा- दुख की घड़ी में भारत के साथ
Tue, 11 Nov 2025 08:22 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:22 PM IST
सार
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट पर दुनिया भर से संवेदना और एकजुटता के संदेश आए हैं। जापान, चीन, मालदीव और नेपाल सहित कई देशों के नेताओं ने इस हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया। सभी ने भारत के साथ खड़े रहने का संदेश दिया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
धमाके से दहली दिल्ली, आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार (10 नवंबर, 2025) को हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ हाई लेवल मीटिंग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विस्फोट के जिम्मेदारों को बख्शे नहीं जाने का एलान किया। वहीं, दिल्ली में हुए विस्फोट पर दुनिया भर के ग्लोबल लीडर्स और कई देशों शोक जताया और भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ''मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ कि भारत के दिल्ली में हुए विस्फोट में कई अनमोल जानें चली गईं। जापान सरकार और जनता की ओर से मैं पीड़ितों और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करती हूं।''
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, "दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए घातक विस्फोट से प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवेदना है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी सहानुभूति है। जो लोग घायल हुए हैं, हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ''आज शाम दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट में हुई दुखद मृत्यु से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। मालदीव इस कठिन समय में भारत की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है।''
नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा, ''कल शाम दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। नेपाल इस दुख की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है।