फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Kutumba Constituency Rajesh Kumar ,Sharwan Bhuiya inc , ham jdu

Seat Ka Samikaran: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की सीट है कुटुम्बा, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास

Sun, 21 Sep 2025 07:20 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 21 Sep 2025 07:20 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात  कुटुम्बा सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में कांग्रेस के राजेश कुमार विधायक हैं।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Kutumba Constituency Rajesh Kumar ,Sharwan Bhuiya inc , ham jdu
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज औरंगाबाद जिले की कुटुम्बा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से मौजूदा समय में कांग्रेस के राजेश कुमार विधायक हैं।

विज्ञापन

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला औरंगाबाद भी है। औरंगाबाद जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में छह विधानसभा सीट हैं। इनमें गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में कुटुम्बा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पहली बार 2010 में चुनाव हुए थे। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2010 : जदयू को मिली जीत 

2010 के चुनाव में कुटुम्बा सीट से जदयू के ललन राम को जीत मिली। उन्होंने राजद के सुरेश पासवान को 13,910 वोट से हराया। ललन राम को कुल 42,559 वोट मिले। वहीं, सुरेश पासवान को कुल 28,649 वोट मिले।

विज्ञापन

2015: कांग्रेस को मिली जीत 

  • 2015 के विधानसभा चुनाव कुटुम्बा सीट पर कांग्रेस के राजेश कुमार को 10,098 वोट से जीत मिली। इस चुनाव में हम के संतोष कुमार सुमन दूसरे नंबर पर रहे। राजेश कुमार को 51,303 वोट मिले। वहीं, संतोष कुमार को 41,205 वोट मिले। 

  • 2020 के चुनाव मेंं कांग्रेस के राजेश कुमार कुटुम्बा सीट से दोबारा चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने हम के शरवन भुइया को 16,653 वोट से हराया। राजेश कुमार को 50,822 वोट मिले। वहीं, शरवन भुइया को 34,169 वोट मिले। राजेश कुमार बिहार प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष हैं।  

 

 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed