फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Brahampur Constituency Shambhu Nath Yadav, Hulas Pandey

सीट का समीकरण: ब्रह्मपुर सीट से पांच-पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं राजद और कांग्रेस, ऐसा है बाकी दलों का हाल

Sat, 18 Oct 2025 12:52 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:52 PM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात ब्रह्मपुर सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में राजद के शंभू नाथ यादव विधायक हैं।
 

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Brahampur Constituency Shambhu Nath Yadav, Hulas Pandey
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। शुक्रवार को पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। दूसरे चरण के लिए 20 अक्तूबर तक नामांकन होंगे। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज ब्रह्मपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जाने जिला के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला बक्सर भी है। बक्सर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीट हैं। इनमें ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव,राजपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज ब्रह्मपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर पहले चरण मतदान होना है। ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था।

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- कांग्रेस के ललन सिंह को जीत मिली। 

1957- कांग्रेस के ललन सिंह को जीत मिली।

1962- निर्दलीय उम्मीदवार बुधिनाथ सिंह को जीत मिली। 

1967- निर्दलीय सूर्यानारायण  शर्मा को जीत मिली। 

1969- लोक तांत्रिक कांग्रेस को सूर्यानारायण शर्मा को जीत मिली। 

1972- कांग्रेस के ऋषिकेश तिवारी को जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी के रामाकांत ठाकुर को जीत मिली। 

1980 -  कांग्रेस (आई) के ऋषिकेश तिवारी को जीत मिली। 

1985-  कांग्रेस के ऋषिकेश तिवारी को जीत मिली। 

1990 -  भाजपा के स्वामी नाथ तिवारी को जीत मिली। 

1995-   जनता दल के अजीत चौधरी को जीत मिली। 

2000- राजद के अजीत चौधरी को जीत मिली। 

फरवरी 2005-  राजद के अजीत चौधरी को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005-राजद के अजीत चौधरी को जीत मिली। 

2010-  भाजपा के दिलमारनी देवी को जीत मिली।

2015-  राजद के शंभू नाथ यादव को जीत मिली। 

2020- राजद के शंभू नाथ यादव को जीत मिली। 

 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़े


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed