फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Bhabua Constituency Bharat Bind Rinki Rani Pandey

Seat Ka Samikaran: 20 साल से नीतीश सत्ता में पर यहां अब तक नहीं जीता जदयू, ऐसा है भभुआ सीट का चुनावी इतिहास

Fri, 10 Oct 2025 07:41 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 10 Oct 2025 07:41 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात  भभुआ सीट की करेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से राजद के भारत बिंद जीते थे।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Bhabua  Constituency Bharat Bind Rinki Rani Pandey
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। 14 नवंबर को नतीजे आने के साथ ही राज्य में नई सरकार किसकी बनेगी ये तय हो जाएगा। इस बार के चुनाव में 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। 2020 के मुकाबले इस बार के चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज भभुआ विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानें जिले के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला कैमूर भी है।  कैमूर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें रामगढ़, मोहनिया (एससी), भभुआ, चैनपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज भभुआ विधानसभा सीट की बात करेंगे। भभुआ विधानसभा सीट से 1957 में पहली बार चुनाव हुआ था।

विज्ञापन

 कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1957- भभुआ सीट से दो कांग्रेस विधायक को जीत मिली। जीतने वाले का नाम दुलार चंद राम और अलीवारिस खान थे।

1962- कांग्रेस के श्याम नारायण पांडे को जीत मिली। 

1967- कांग्रेस के श्याम नारायण पांडे दूसरी बार जीते। 

1969 - जनसंघ के चंद्रमौली मिश्रा को जीत मिली। 

1972- कांग्रेस के श्याम नारायण पांडे को जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी के शिब परीक्षा सिंह ने जीत हासिल की। 

1980 -  कांग्रेस (आई) के श्याम नारायण पांडे को जीत मिली। 

1985-  भाकपा के राम लाल सिंह ने जीत दर्ज की।

1990 -  कांग्रेस के विजय शंकर पांडे को जीत मिली। 

1995-  भाकपा के राम लाल सिंह को जीत मिली। 

2000-  राजद के प्रमोद सिंह को जीत मिली। 

फरवरी 2005- राजद के प्रमोद सिंह भभुआ सीट से दोबार विधायक बने। 

अक्तूबर 2005-  बसपा के राम चंद्र सिंह यादव को जीत मिली।

2010-  लोजपा के प्रमोद कुमार सिंह को जीत मिली। 

2015- भाजपा के आंनद भूषण पांडे ने जीत हासिल की।

2018- आंनद भूषण पांडे के निधन के बाद से इस सीट से उनकी पत्नी रिंकी रानी पांडे ने भाजपा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।  

2020- राजद के भारत बिंद को जीत मिली। 



 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed