फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020: Uddhav Thackeray, Aditya Thackeray Including Shiv Sena 20 Star Campaigners Will Campaign In Bihar Election

Bihar Election 2020: बिहार चुनाव प्रचार में उतरेंगे ठाकरे पिता-पुत्र, शिवसेना ने घोषित की 20 प्रचारकों की सूची

Fri, 09 Oct 2020 04:22 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 09 Oct 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: Uddhav Thackeray, Aditya Thackeray Including Shiv Sena 20 Star Campaigners Will Campaign In Bihar Election
उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे - फोटो : पीटीआई

Election in Bihar 2020: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद शिवसेना ने भी ताल ठोंक दी है। पार्टी ने करीब 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी की है। इसके साथ ही, चुनाव प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे भी शामिल हैं जो बिहार में जाकर वोट मांगेंगे।

विज्ञापन

बिहार चुनाव के लिए शिवसेना ने चुनाव आयोग के पास प्रचारकों की सूची भेजी है जिसमें पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के अलावा पार्टी प्रवक्ता संजय राऊत, प्रियंका चतुर्वेदी, उद्योगमंत्री सुभाष देसाई, पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे, सांसद अनिल देसाई, विनायक राऊत, अरविंद सावंत गुलाबराव पाटिल, राजकुमार बाफना, राहुल शेवाले, कृपाल तुमाणे, सुनील चिटणीस, योगराज शर्मा, कौशलेन्द्र शर्मा, विनय शुक्ल, गुलाब दुबे, अखिलेश तिवारी और अशोक तिवारी शामिल हैं।

विज्ञापन

बिहार में पार्टी को मिलेगा नया चुनाव निशान
महाराष्ट्र में शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष-बाण है। लेकिन बिहार में इस चिन्ह पर शिवसेना चुनाव नहीं लड़ सकेगी। दरअसल, जद (यू) के आक्षेप के बाद चुनाव आयोग ने शिवसेना का यह चुनाव निशान जब्त कर लिया है। इसलिए पार्टी की ओर से चुनाव चिन्ह के लिए तीन विकल्प सुझाए गए हैं। एक-दो दिन में बिहार चुनाव के लिए शिवसेना को नया चुनाव निशान आवंटित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्तेश्वर पांडे को सबक सिखाने का प्लान फेल
शिवसेना ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की तैयारी की थी लेकिन जदयू ने चुनाव लड़ने की उनकी मंशा पर पानी फेर दिया है। इससे पांडे को सबक सिखाने का शिवसेना का प्लान फेल हो गया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला उठाने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय शिवसेना के निशाने पर थे।

इसीलिए कट गया गुप्तेश्वर पांडेय का टिकट- देशमुख
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गुप्तेश्वर पांडेय पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि मैने भाजपा नेता (देवेन्द्र फडणवीस) से सवाल किया था कि क्या महाराष्ट्र को बदनाम करने वाले पांडे का चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि टिकट देना या न देना उस पार्टी का मामला है। लेकिन संभवतः मेरे इसी सवाल के कारण गुप्तेश्वर पांडेय का टिकट ही कट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed