{"_id":"571425794f1c1b743e10fbd1","slug":"big-spinning-wheel-will-take-on-the-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा चरखा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा चरखा
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 06:03 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर विश्व का सबसे बड़ा लकड़ी का चरखा लगाने की योजना है। अहिंसा के प्रतीक चरखे को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की अहमदाबाद इकाई ने बनाया है।
विज्ञापन
केवीआईसी ने अपने बयान में बताया कि चरखे को 26 मजदूरों और बढ़ई ने उच्च कोटी की सागौन की लकड़ी से बनाया है। 40 दिन में बने इस चरखे की उम्र पचास वर्ष बताई गई है। चरखा लगाने की पहल केवीआईसी के अध्यक्ष वीके सक्सेना ने की थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर हर रोज लगभग 2.5 लाख लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन